'Digital India' : 'डिजिटल इंडिया' पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव, पीएम मोदी ने बताया, 'ईज ऑफ लिविंग' को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम

खबर सार :-

डिजिटल इंडिया के 11 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने इस पहल को विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव बताया। कहा कि इस पहल ने गवर्नेंस को नए सिरे से परिभाषित किया है, नागरिकों को सशक्त बनाया है और सर्वांगीण विकास को गति दी है। आसान डिजिटल पेमेंट, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार, टेक्नोलॉजी ईज ऑफ लिविंग को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन गई है।
'Digital India' : 'डिजिटल इंडिया' पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव, पीएम मोदी ने बताया, 'ईज ऑफ लिविंग' को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम

खबर विस्तार : -

'Digital India' : 'डिजिटल इंडिया' के 11 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव है। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में इसने गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही देशवासियों के जीवन को आसान बनाया है।

'डिजिटल इंडिया' पहल ने गवर्नेंस को नए सिरे से किया है परिभाषित 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर 'डिजिटल इंडिया' को लेकर कई पोस्ट किए। उन्होंने एक 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "आज 'डिजिटल इंडिया' पहल को शुरू हुए 11 साल पूरे हो रहे हैं। इस पहल ने गवर्नेंस को नए सिरे से परिभाषित किया है, नागरिकों को सशक्त बनाया है और सर्वांगीण विकास को गति दी है। इसने जीवन के हर पहलू को प्रभावित किया है। आसान डिजिटल पेमेंट और लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ सीधे लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) से लेकर डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार तक, टेक्नोलॉजी 'ईज ऑफ लिविंग' को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बन गई है।

डिजिटल इंडिया ने नवाचार की लहर को भारत के हर हिस्से तक पहुंचाया

पीएम मोदी ने इस पोस्ट में आगे कहा, "डिजिटल इंडिया ने नवाचार की लहर को भारत के हर हिस्से, खासकर गांवों और टियर-2 व टियर-3 शहरों तक पहुंचाया है। देश के हर कोने से युवा उद्यमी, स्टार्टअप और इनोवेटर हमारे ग्रह के सामने मौजूद गंभीर चुनौतियों के समाधान तैयार कर रहे हैं। इस पहल ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, व्यापार और सार्वजनिक सेवा वितरण को मजबूत किया है, जिससे गवर्नेंस अधिक पारदर्शी, कुशल और सुलभ हो गई है।

विकास और अवसरों के खुलेंगे नए रास्ते 

उन्होंने कहा, "डिजिटल क्षेत्र में हमारी प्रगति ने यह सुनिश्चित किया है कि भारत एआई, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग और अन्य उभरती हुई तकनीकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे विकास और अवसरों के नए रास्ते भी खुलेंगे। हमारा ध्यान एक ऐसे भविष्य के निर्माण पर रहेगा जहां तकनीक मानवता की सेवा करे, हर नागरिक को सशक्त बनाए और टिकाऊ विकास को बढ़ावा दे। एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, "डिजिटल इंडिया के 11 सालों की सफलता से भारतवर्ष को दुनियाभर में एक नई पहचान मिली है। इससे इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को अपनाकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की देशवासियों की संकल्पशक्ति का पता चलता है।

गरीबों-वंचितों के सशक्तिकरण में निभायी महत्वपूर्ण भूमिका

उन्होंने 'संस्कृत सुभाषितम्' शेयर करते हुए लिखा, "विज्ञानसारथिर्यस्तु मनःप्रग्रहवान्नरः। सोऽध्वनः पारमाप्नोति तद्विष्णोः परमं पदम्।" इसका अर्थ है, "वह मनुष्य जिसकी विवेकपूर्ण बुद्धि वैज्ञानिक सारथि के समान जागरूक हो और जिसका मन संयमित हो, वह जीवन-पथ की जटिलताओं को पार कर परम लक्ष्य तक पहुंच जाता है। पीएम मोदी ने एक और पोस्ट किया, "डिजिटल इंडिया विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव है।

बीते 11 वर्षों में इसने गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही देशवासियों के जीवन को आसान बनाया है। ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के विस्तार से लेकर डिजिटल ट्रांजैक्शन तक इस अभियान की अभूतपूर्व सफलता ने दुनियाभर का ध्यान भारत की ओर खींचा है।"

ये भी पढ़ें...VB-G RAM G: कल से पूरे देश में लागू होगा अधिनियम, शिवराज सिंह चौहान बोले- हर पात्र श्रमिक को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता

अन्य प्रमुख खबरें