जमशेदपुर में ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी की गई जान, तमिलनाडु में बस से टकराई कार

खबर सार :-

सड़क हादसे में जमशेदपुर में ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी की मौत की खबर पाकर उनके घर समर्थकों की बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। पाटी के नेता व सरकार में मंत्री साथी मंत्री को धैर्य से काम लेने की सलाह दे रहे हैं।
सड़क हादसों पर जमशेदपुर में कोहराम, तमिलनाडु के रामानाथपुरम में मातम

खबर विस्तार : -

जमशेदपुर/तमिलनाडु,  जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, तमिलनाडु के पेरंबलुर में थुरईमंगलम के पास त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-38) पर हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इन दोनों हादसों में सात लोगों की जान गई है। हादसों में कई लोग घायल भी हुए हैं।   

ग्रामीण विकास मंत्री के घर जुटी समर्थकों की भीड़

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के एक सड़क हादसे के बाद कोहराम मच गया। यह हादसा इतना भयंकर था कि इसमें कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। यह कार सड़क पर खड़े एक ट्रेलर के पीछे से टकरा गई थी। इस हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह की मौत हो गई। मृतकों में सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल कार में ही सवार थे।

इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे का जिक्र किया और कहा कि राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी और अन्य लोगों के निधन से मन अत्यंत व्यथित है।

मंत्री की बेटी की मौत पर सीएम ने जताया दुख

वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बताया जाता है कि रात तीन बजे के करीब कार पश्चिम बंगाल की ओर से जमशेदपुर आ रही थी। यहां पर मरीन ड्राइव पर एक ट्रेलर खड़ा था। कार इसके पीछे हिस्से से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जोरदार रही कि कार का अगला हिस्सा ट्रेलर में फंस गया।

हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क हादसें में मंत्री की बेटी की मौत की सूचना पाते ही डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर और सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे मुश्किल यह था कि कार से निकालने के रास्ते बंद थे। अधिकारियों के कहने पर गैस कटर की व्यवस्था की गई और फिर कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस की ओर से कहा गया है कि ट्रेलर बुधवार रात करीब 10 बजे से ही ब्रेकडाउन होने के कारण खड़ा था। 

शादी समारोह से लौट रहे थे चेन्नई

दूसरी ओर तमिलनाडु के रामानाथपुरम जिले में भी एक हादसे में तीन की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि पेरंबलुर में थुरईमंगलम के पास यह हादसा हुआ है। यहां पर त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-38) पर हादसा हुआ। इसमें सवार ओरिवयाल गांव के 38 वर्षीय कार्थी अपने भाई की शादी में पत्नी सूर्या के साथ गए थे। इनके साथ गांव के दोस्त भी थे। वह सब चेन्नई से गांव गए थे।

वहां से सुबह चेन्नई लौटते समय थुरईमंगलम इलाके में आगे चल रही बस से उनकी कार टकरा गई। बस के पिछले हिस्से से कार टकराते समय इसकी गति काफी तेज बताई गई है। हादसे में काजा उर्फ ​​कालिश्वरन और प्रभाकरन ने मौके पर ही जबकि कार्थी की पेरंबलुर सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। कार्थी की पत्नी सूर्या, कार चालक कन्नदासन, जॉन कैनेडी और सरन्या को भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है, वहीं पुलिस हादसे की जांच कर रही है। जबकि मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें भ्रामक दावों और प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों की ऑनलाइन बिक्री पर FSSAI का कड़ा रुख, पांच बड़ी कंपनियों पर एक्शन

अन्य प्रमुख खबरें