वायनाड में कुदरत का कहर, भूस्खलन में चार प्रवासी श्रमिकों की मौत
खबर सार :-
वायनाड जिले में भारी बारिश की वजह से मंगलवार को कुदरत का कहर टूट पड़ा। वायनाड की त्रासदी को लेकर मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "वायनाड की त्रासदी ने केरल को बुरी तरह झकझोर दिया है।
खबर विस्तार : -
केरल, वायनाड जिले में भारी बारिश की वजह से मंगलवार को कुदरत का कहर टूट पड़ा। वायनाड की त्रासदी को लेकर मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "वायनाड की त्रासदी ने केरल को बुरी तरह झकझोर दिया है। बचाव कार्य जोरों पर चल रहे हैं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। सरकार सभी घायलों के लिए हर संभव इलाज सुनिश्चित करेगी।" मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, "कल कैबिनेट की बैठक के बाद, मैं वायनाड के लिए रवाना होऊंगा और दोपहर करीब 1 बजे भूस्खलन से प्रभावित मीनाक्षी ब्रिज का दौरा करूंगा। हम इस आपदा से प्रभावित हर परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
सुरंग निर्माण के दौरान निकाली बड़ी मात्रा में मिट्टी
पूरा केरल, वायनाड के साथ एकजुट है।" बता दें कि बीते दिन मंगलवार को केरल के वायनाड जिले के कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास सुरंग निर्माण परियोजना स्थल पर हुए भीषण भूस्खलन में चार प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी रहा। जानकारी के अनुसार, सुरंग निर्माण कार्य के दौरान निकाली गई बड़ी मात्रा में मिट्टी और मलबा अचानक ढह गया, जिससे वहां काम कर रहे श्रमिक इसकी चपेट में आ गए। हादसे में नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने बीते दिन बताया था कि हादसे में जान गंवाने वाले तीन प्रवासी श्रमिकों के शव मलबे से निकाले गए और उनका पोस्टमार्टम वैथिरी तालुक अस्पताल में पूरा कर लिया गया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया को तेज करने के लिए सुल्तान बथेरी तालुक अस्पताल से सर्जन को भी बुलाया गया था। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से विस्थापित लोगों के लिए मेप्पाडी पॉलिटेक्निक में राहत शिविर बनाया गया है। यहां 42 परिवारों के 142 लोगों को ठहराया गया है। शिविर में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तैनात की गई है ताकि प्रभावित लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रधानमंत्री ने 20 प्रमुख अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के साथ किया संवाद, भारत को बनाया जाएगा ग्लोबल स्पेस हब
2026-08-21
-
दिल्ली में H1N1 ने बढ़ाई चिंता, जेपी नड्डा ने की समीक्षा बैठक
2026-08-21
-
राज्यपाल का कार्यकाल कितने साल का होता है? जानें संवैधानिक नियम
2026-08-21
-
लोकसभा परिसीमन और सीटों के बंटवारे पर पी. चिदंबरम का बयान
2026-08-21
-
सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP टीम पर हमला
2026-08-21
-
विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर CM योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-08-21
-
लिंग परीक्षण से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पुलिस नहीं दर्ज कर सकेगी FIR
2026-08-20
-
महाराष्ट्र में खुले तेल की बिक्री पर रोक, बंद पैकेट में ही मिलेगा खाद्य तेल
2026-08-20
-
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लिव-इन रिलेशनशिप शादी जैसा मान्य
2026-08-20
-
जंतर-मंतर हिंसा की जांच करेगी सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी
2026-08-20
-
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर एक्शन, 52 आरोपी गिरफ्तार
2026-08-20
-
भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिली नई दिशा, इन मुद्दों पर जोर
2026-08-20
-
राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी और सोनिया-राहुल ने दी श्रद्धांजलि
2026-08-20
-
दिल्ली जल बोर्ड घोटाला: सत्येंद्र जैन न्यायिक हिरासत में, जमानत पर 25 अगस्त को होगी सुनवाई
2026-08-19
-
दिल्ली सीएनजी पंप हादसा: ट्रक में सिलेंडर फटने से 3 की मौत, 6 घायल
2026-08-19