सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में नमो भारत ने बनाया नया कीर्तिमान, एक दिन में 1.25 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर
खबर सार :-
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाया है। 8 जून सोमवार को नमो भारत भारत ट्रेनों में 1 लाख 25 हजार यात्रियों ने यात्रा की। यह इस कॉरिडोर की अब तक की सबसे अधिक दैनिक राइडरशिप है। नमो भारत ट्रेनों का संचालन 90 प्रतिशत समयबद्धता के साथ किया जा रहा है। इससे सड़क यातायात के दबाव में कमी आ रही और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल रही है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सोमवार, 8 जून को नमो भारत ट्रेनों में एक दिन के भीतर लगभग 1 लाख 25 हजार 500 यात्रियों ने यात्रा की, जो इस कॉरिडोर की अब तक की सर्वाधिक दैनिक राइडरशिप है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोग तेजी से नमो भारत को अपनी पहली पसंद बना रहे हैं।
इस कॉरिडोर पर सामान्य दिनों में प्रतिदिन एक लाख यात्री करते हैं सफर
एनसीआरटीसी के मुताबिक, सामान्य दिनों में इस कॉरिडोर पर प्रतिदिन करीब एक लाख यात्री सफर करते हैं, लेकिन हालिया रिकॉर्ड ने नमो भारत की बढ़ती लोकप्रियता को और मजबूत किया है। यात्रियों का कहना है कि नमो भारत द्वारा यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने के साथ-साथ इसकी विश्वसनीय और समयबद्ध सेवाएं उन्हें आकर्षित कर रही हैं। नमो भारत ट्रेनों का संचालन लगभग 99 प्रतिशत समयबद्धता के साथ किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक समय पर पहुंचने में मदद मिल रही है। विशेष रूप से कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, विद्यार्थी और नियमित यात्री इस सेवा का बड़े पैमाने पर उपयोग कर रहे हैं। इससे सड़क यातायात के दबाव में भी कमी आ रही है और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल रही है।
यात्रियों को एक ही नेटवर्क पर दोनों प्रकार की मिल रही यात्रा सुविधा
दिल्ली के सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार तथा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और बेगमपुल स्टेशन सबसे व्यस्त स्टेशनों में शामिल हैं। ये स्टेशन मेट्रो, भारतीय रेलवे, आईएसबीटी और सिटी बस सेवाओं से जुड़े होने के कारण यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कर रहे हैं। कुल राइडरशिप में इन स्टेशनों का योगदान 40 प्रतिशत से अधिक बताया गया है। वहीं, मेरठ में इसी कॉरिडोर के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित मेरठ मेट्रो सेवाओं ने शहर के भीतर आवागमन को और आसान बना दिया है। यात्रियों को एक ही नेटवर्क पर क्षेत्रीय और स्थानीय दोनों प्रकार की यात्रा सुविधा मिल रही है, जो इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है।
यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव दे रहीं नमो भारत ट्रेनें
दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पूरी तरह वातानुकूलित नमो भारत ट्रेनें यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव भी दे रही हैं। बढ़ती ईंधन कीमतों के दौर में यह सेवा किफायती और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प के रूप में उभर रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एनसीआरटीसी ने हाल ही में पीक आवर्स के दौरान 18 अतिरिक्त नमो भारत ट्रेन ट्रिप्स शुरू की हैं। सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक और शाम 5 बजे से 8:30 बजे तक सराय काले खां से मेरठ साउथ के बीच अतिरिक्त सेवाएं संचालित की जा रही हैं। लगातार बढ़ती राइडरशिप यह संकेत दे रही है कि नमो भारत अब केवल एक परिवहन सेवा नहीं, बल्कि लाखों लोगों के दैनिक जीवन का भरोसेमंद हिस्सा बन चुकी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रक्षा मंत्रालय की एसओपी से हथियारों-रक्षा उपकरणों का परीक्षण होगा आसान
2026-10-07
-
फर्जीवाड़ा में डूबे रहे दो अधिकारी, लोन-नौकरी और कालाधन के लेनदेन में फंसे, दोनों गिरफ्तार
2026-10-07
-
जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने देश को किया संबोधित
2026-10-07
-
INDIA bloc Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर की FIR
2026-10-07
-
कारोबारियों को बिना बताए कम कर दिए दूध के दाम, समितियों के खिलाफ Tiruchi में प्रदर्शन की तैयारी
2026-10-07
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित संभालेंगे वायुसेना की कमान
2026-10-06
-
छोटे उद्योगों को 10 हजार करोड़ का बूस्टर, कैबिनेट ने दी मंजूरी
2026-10-06
-
SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, धरने पर बैठ राहुल-प्रियंका
2026-10-06
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ ‘सूर्या’, समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार
2026-10-06
-
भीखनपुर 12 नंबर गुमटी पर जाम में फंस जाती हैं एंबुलेंस, मरीज तड़पने के लिए विवश, आंदोलन की तैयारी तेज
2026-10-06
-
पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए हो रहा मतदान
2026-10-06
-
Jantar-Mantar पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
2026-10-06
-
झारखंड बे-मौत मर रहे जंगल में हाथी, पोस्टमार्टम के लिए पहुंच रहे अधिकारी
2026-10-05
-
32.39 करोड़ रुपये की जब्त ड्रग्स नष्ट, 95 आरोपी गिरफ्तार
2026-10-05
-
भारतीय नौसेना में शामिल होगा पहला फ्लीट सपोर्ट पोत, बढ़ेगी ताकत
2026-10-05