Monsoon Update: एमपी में समय से पहले दस्तक देगा माॅनसून, कई जिलों में तूफान और बारिश की संभावना
खबर सार :-
Monsoon Update: माॅनसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है। केरल से होते हुए माॅनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में माॅनसून 20 जून से पहले दाखिल हो सकता है।
खबर विस्तार : -
भोपाल: मध्य प्रदेश में मॉनसून के समय से पहले आने की संभावना है। केरल के रास्ते देश में दाखिल होने के बाद मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। शनिवार तक यह कर्नाटक और तमिलनाडु से होते हुए गोवा पहुंच गया था। इसके जल्द ही महाराष्ट्र में दाखिल होने की उम्मीद है। मॉनसून 20 जून से पहले मध्य प्रदेश पहुंच सकता है।
पूरे राज्य में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले एक हफ्ते से कई जिलों में तेज तूफान और बारिश का दौर चल रहा है। नर्मदापुरम, सिवनी, सीहोर और खरगोन जैसे इलाकों में बारिश दर्ज की गई है, जबकि तेज हवाओं के कारण पेड़ और टिन शेड गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
35 जिलों में तूफान और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार के लिए राज्य के लगभग 35 जिलों में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा शामिल हैं। इन इलाकों में हवा की रफ़्तार 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।
9 और 10 जून को हीटवेव का अलर्ट
तूफ़ान और बारिश के बीच, राज्य के कई हिस्सों में गर्मी भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को मध्य प्रदेश के उत्तरी ज़िलों में हीटवेव (लू) की स्थिति का अनुमान लगाया है। शनिवार को नौगांव राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, सागर में 41.5°C, दतिया में 41.4°C, खजुराहो और दमोह में 41°C, गुना में 40.6°C, खंडवा में 40.5°C, खरगोन में 40.4°C और राजगढ़, टीकमगढ़ व मंडला में 40°C तापमान दर्ज किया गया। राज्य के प्रमुख शहरों में ग्वालियर में 40.4°C, जबलपुर में 40.1°C, भोपाल में 38.8°C, उज्जैन में 38°C और इंदौर में 37.4°C तापमान दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ेंः-Monsoon 2026 : देश में मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में भयानक आंधी-तूफान और बारिश का हाई अलर्ट जारी!
अन्य प्रमुख खबरें
-
आत्मनिर्भता के लिए भारत को अत्याधुनिक तकनीक पर करना चाहिए फोकस
2026-10-26
-
तूफान ‘अर्नब’ का कई राज्यों में असर, सरकार ने की तैयारियों की समीक्षा
2026-10-26
-
इथेनॉल-आधारित हरित ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम
2026-10-26
-
सेना के लिए 2.12 लाख करोड़ के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंज़ूरी
2026-10-26
-
जुपिटर डिफेंस बनाएगी रोजगार कॉरिडोर, रक्षा क्षेत्र में उतर रहीं कंपनियों की सार्थक पहल
2026-10-26
-
सादलपुर में डिवाइडर से टकराई कार में लगी आग, एक युवक दूर गिरा, चार जिंदा जले
2026-10-26
-
12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में पीएम मोदी ने विदेशी डेलीगेट्स से की बात
2026-10-26
-
ब्रिक्स सम्मेलन ग्लोबल मुद्दों पर बातचीत—सहयोग बढ़ाने का अहम मंच
2026-10-26
-
शिमला में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में खाली पद भरने की मांग, समाधान जल्द ना हुआ तो करेंगे आंदोलन
2026-10-26
-
महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने किया नमन
2026-10-26
-
DELHI के हर्ष विहार में गिरी ढाली गई स्लैब, दो लोगों की DEAD
2026-10-26
-
Surat में 125 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा इस्कॉन वराछा मंदिर
2026-10-25
-
भारत-इंडोनेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास गरुड़ शक्ति 2026, विशेष बलों की बढ़ेगी क्षमता
2026-10-25
-
नमो घाट पर PM मोदी ने देखा वायुसेना का पराक्रम, तेजस-राफेल ने दिखाए करतब
2026-10-25
-
पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, टेक्सटाइल फैक्ट्री का किया उद्घाटन
2026-10-25