मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय, 32 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
खबर सार :-
मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश में अब तक निर्धारित बारिश का 25 प्रतिशत कोटा पूरा हो चुका है। अब तक 234.4 मिमी (9.4 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 212.3 मिमी (8.3 इंच) की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है।
खबर विस्तार : -
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश में अब तक निर्धारित बारिश का 25 प्रतिशत कोटा पूरा हो चुका है। अब तक 234.4 मिमी (9.4 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 212.3 मिमी (8.3 इंच) की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन सहित 32 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। अगले 24 घंटों में पन्ना और सतना जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई माह में बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहेगा, जिससे बारिश का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। अगले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना जताई गई है। पन्ना और सतना जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जहां अगले 24 घंटे में 4 इंच या उससे अधिक वर्षा हो सकती है।
इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भी बारिश का अनुमान है। गुरुवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मंडला में लगभग पौन इंच वर्षा हुई, जबकि सिंगरौली में आधा इंच से अधिक और बालाघाट में करीब आधा इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बैतूल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, जबलपुर, खजुराहो, सागर, सतना और सीधी में भी बारिश हुई।
जुलाई के नौ दिनों में बदली तस्वीर
जून महीने में आंधी और बारिश का दौर रहने के बावजूद प्रदेश में सामान्य से 30 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज हुई थी। हालांकि जुलाई के शुरुआती नौ दिनों में हुई अच्छी बारिश ने यह कमी पूरी कर दी। अब प्रदेश में औसत से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है। आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अब भी सामान्य से 9 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 29 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बिहार में SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में 'गठबंधन' का जोरदार प्रदर्शन
2026-10-08
-
वायुसेना ने मनाया 94वां दिवस, भव्य परेड कर लिया देश सेवा का संकल्प
2026-10-08
-
एक दशक में 100 करोड़ पहुंचा भारत का ब्रॉडबैंड उपभोक्ता आधार
2026-10-08
-
5G की रफ्तार से सुशासन तक, भारत में 55 लाख बेस स्टेशन
2026-10-08
-
सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, फ्रेमवर्क निष्पक्ष
2026-10-08
-
रक्षा मंत्रालय की एसओपी से हथियारों-रक्षा उपकरणों का परीक्षण होगा आसान
2026-10-07
-
फर्जीवाड़ा में डूबे रहे दो अधिकारी, लोन-नौकरी और कालाधन के लेनदेन में फंसे, दोनों गिरफ्तार
2026-10-07
-
जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने देश को किया संबोधित
2026-10-07
-
INDIA bloc Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर की FIR
2026-10-07
-
कारोबारियों को बिना बताए कम कर दिए दूध के दाम, समितियों के खिलाफ Tiruchi में प्रदर्शन की तैयारी
2026-10-07
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित संभालेंगे वायुसेना की कमान
2026-10-06
-
छोटे उद्योगों को 10 हजार करोड़ का बूस्टर, कैबिनेट ने दी मंजूरी
2026-10-06
-
SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, धरने पर बैठ राहुल-प्रियंका
2026-10-06
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ ‘सूर्या’, समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार
2026-10-06
-
भीखनपुर 12 नंबर गुमटी पर जाम में फंस जाती हैं एंबुलेंस, मरीज तड़पने के लिए विवश, आंदोलन की तैयारी तेज
2026-10-06