फेसबुक ने PM मोदी का वीडियो हटाया, बवाल के बाद मेटा को मांगनी पड़ी माफी
खबर सार :-
PM Modi Facebook Video: पीएम मोदी के वीडियो को फेसबुक से कुछ समय के लिए हटाने के लिए मेटा ने माफी मांगी है। सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ने मंगलवार को वीडियो को वापस बहाल कर दिया और माना कि इसे गलती से हटाया गया था।
खबर विस्तार : -
PM Modi Video Ban Facebook: नीट पेपर लीक विवाद के बीच पीएम मोदी ने हाल ही में जेन जी (Gen Z) से जुड़ा एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था। पीएम मोदी के फेसबुक अकाउंट से वह वीडियो अचानक कुछ देर के लिए गायब हो गया। पीएम मोदी का वीडियो हटाने के बाद फेसबुक-मेटा सवालों के घेरे में आ गया। फेसबुक से प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हालांकि मामला बढ़ने पर मेटा ने इस घटना पर माफी मांगी है। साथ ही मेटा ने इस गलती के पीछे की वजह भी बताई है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे 36 दिनों के छात्र विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इस बीच 23 जुलाई को पीएम मोदी ने जेनजी के लिए अपना पहला संबोधन किया था। इस वीडियो में पीएम मोदी ने आश्वासन दिया था कि कल होने वाली कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की जाएगी। फेसबुक द्वारा एक्सेस को सीमित किए जाने से पहले ही वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके थे।
मेटा ने मांग माफी
पीएम मोदी के सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान अपलोड किए गए पहले वीडियो को फेसबुक ने देर रात भारत में प्रतिबंधित कर दिया। उपयोगकर्ताओं ने वीडियो खोलने का प्रयास किया, तो उन्हें एक स्वचालित संदेश दिखाई दिया जिसमें कहा गया था कि कानूनी अनुरोध के कारण भारत में वीडियो तक पहुंच प्रतिबंधित कर दी गई है। इससे सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि मामले को तूल पकड़ता देख मेटा ने इस घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि यह किसी कानूनी कार्रवाई का परिणाम नहीं था बल्कि एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ था। कंपनी ने माफी मांगी और जल्द ही स्थिति सामान्य कर ली।
सरकार ने मेटा और इंस्टाग्राम के प्रमुखों को किया तलब
सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार इस पूरे मामले को काफी गंभीरता से देख रही है और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा और इंस्टाग्राम के वैश्विक प्रमुखों को तलब किया है। सरकार इस बात की जांच करना चाहती है कि प्रधानमंत्री के आधिकारिक वीडियो तक लोगों की पहुंच अचानक क्यों बंद कर दी गई। सरकार का मानना है कि ऐसी घटना को हल्के में नहीं लिया जा सकता, इसलिए संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।
24 घंटे के अंदर 300 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
गौरतलब है कि यह वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेल्फी फॉर्मेट में रिकॉर्ड किया गया संदेश था, जिसमें उन्होंने पेपर लीक विवाद और इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की आगामी कार्रवाई के संबंध में विशेष रूप से देश के जेन-जेड युवाओं को संबोधित किया था।
इसी वीडियो को इंस्टाग्राम पर 24 घंटे के अंदर 300 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया, जबकि फेसबुक पर इसकी पहुंच कुछ समय के लिए सीमित थी। अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर केंद्र सरकार मेटा की कार्यप्रणाली पर नजर रख रही है और माना जा रहा है कि इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है।
FAQ...
1- प्रधानमंत्री ने कब जारी किया था वीडियो ?
पीएम मोदी ने 23 जुलाई को यह वीडियो पोस्ट किया था। जो प्रदर्शन के बीच जेनजी के लिए उनका पहला संबोधन किया था।
2- पीएम मोदी के वीडियो में क्या था ?
पीएम मोदी का यह वीडियो जेनजी के लिए पहला संबोधन था। जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया था कि कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया जाएगा
3- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पर कितने फॉलोअर्स हैं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर लगभग 6 करोड़ (60.9 मिलियन) से अधिक लाइक्स और फॉलोअर्स हैं। वह फेसबुक पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक हैं।
ये भी पढ़ेंः- आत्मनिर्भरता से लेकर अंतरिक्ष और खेल के मैदान तक, जानें PM मोदी के 'मन की बात' के 8 बड़े मुद्दे
अन्य प्रमुख खबरें
-
जुपिटर डिफेंस बनाएगी रोजगार कॉरिडोर, रक्षा क्षेत्र में उतर रहीं कंपनियों की सार्थक पहल
2026-10-26
-
सादलपुर में डिवाइडर से टकराई कार में लगी आग, एक युवक दूर गिरा, चार जिंदा जले
2026-10-26
-
12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में पीएम मोदी ने विदेशी डेलीगेट्स से की बात
2026-10-26
-
ब्रिक्स सम्मेलन ग्लोबल मुद्दों पर बातचीत—सहयोग बढ़ाने का अहम मंच
2026-10-26
-
शिमला में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में खाली पद भरने की मांग, समाधान जल्द ना हुआ तो करेंगे आंदोलन
2026-10-26
-
महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने किया नमन
2026-10-26
-
DELHI के हर्ष विहार में गिरी ढाली गई स्लैब, दो लोगों की DEAD
2026-10-26
-
Surat में 125 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा इस्कॉन वराछा मंदिर
2026-10-25
-
भारत-इंडोनेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास गरुड़ शक्ति 2026, विशेष बलों की बढ़ेगी क्षमता
2026-10-25
-
नमो घाट पर PM मोदी ने देखा वायुसेना का पराक्रम, तेजस-राफेल ने दिखाए करतब
2026-10-25
-
पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, टेक्सटाइल फैक्ट्री का किया उद्घाटन
2026-10-25
-
मन की बात में पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद
2026-10-25
-
शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने शरद पूर्णिमा की दी बधाई
2026-10-25
-
Bundelkhand की जरूरत है रेल नेटवर्क, MP and UP में होगा परिवहन मजबूत
2026-10-25
-
नेहा बोरा को पुलिस ने सौंपे दस्तावेज, 28 अक्टूबर को अगली सुनवाई
2026-10-24