LPG Price Hike: सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका! कमर्शियल गैस सिलेंडर 12 रुपये तक महंगा, जानें नया रेट
खबर सार :-
LPG गैस उपभोक्ताओं की जेब पर एक बार फिर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। 1 सितंबर से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 12 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महीने के पहले दिन ही एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को झटका दे दिया। आज 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 9.50 रुपये प्रति सिलेंडर से लेकर 12 रुपये प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी कर दी गई। हालांकि घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर (रसोई गैस) के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ऑयल मार्केटिंग कंपनी के अनुसार, कीमत में की गई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2,738 रुपये की जगह 2,747.50 रुपये के भाव पर मिलने लगा है। इसी तरह मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2,691.50 की जगह 2,701 रुपये के भाव पर मिल रहा है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 11.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कोलकाता में आज से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 2,872.50 रुपये की जगह 2,884 रुपये के भाव पर मिल रहा है।
अब इतने रुपये में मिलेगा सिलेंडर
इसके अलावा चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 10.50 रुपये महंगा होकर 2,906 रुपये की जगह 2,916.50 रुपये के स्तर पर आ गया है। दिल्ली से सटे एनसीआर रीजन की बात करें तो नोएडा में कमर्शियल गैस सिलेंडर 9.50 रुपये उछल कर 2,738 रुपये की जगह 2,747.50 रुपये की कीमत पर मिल रहा है, जबकि गुरुग्राम में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2,755 रुपये की जगह 2,764.50 रुपये के भाव पर मिल रहा है। वहीं, गाजियाबाद में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2,738 रुपये की जगह 2,747.50 रुपये के भाव पर आ गया है।
होटल-रेस्तरां संचालकों पर बढ़ेगा बोझ
गैस सिलेंडर के महंगा होने से रेस्टोरेंट, ढाबा या कैटरिंग सर्विस चलाने वाले कमर्शियल श्रेणी के उपभोक्ताओं पर बोझ पड़ेगा। एलपीजी गैस की कीमत में यह बढ़ोतरी सिर्फ कमर्शियल श्रेणी वाले सिलेंडर में ही की गई है। घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर (रसोई गैस) के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल गैस के दामों में बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर होटल-रेस्तरां संचालकों को महंगाई का झटका लगा है।
ये भी पढ़ेंः-विकसित भारत की यात्रा हर मोहल्ले और हर परिवार तक पहुंचे: राजनाथ सिंह
एक महीने पहले सस्ता हुआ था गैस
अगस्त की शुरुआत में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पूरे देश में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की घोषणा की। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 से ज्यादा की कमी आई है, जिससे होटलों, रेस्तरां, ढाबों और अन्य कमर्शियल प्रतिष्ठानों को बहुत राहत मिली थी। नई दरें 1 अगस्त से लागू हो गई थी। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
6 महीने में 7 बार बढ़े सिलेंडर के दाम
इससे पहले, 1 जुलाई को कीमत में 183.50 की कटौती की गई थी। इसके विपरीत, इस साल जनवरी और जून के बीच कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में सात बार बढ़ोतरी की गई थी, जिसमें मार्च में दो बार की बढ़ोतरी भी शामिल थी। उस समय, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावटों के कारण कीमतों में बढ़ोतरी का दबाव बना था।
ये भी पढ़ेंः- LPG cylinder price hike: एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर सियासी घमासान, भाजपा ने कहा- दुनिया में सबसे सस्ती रसोई गैस..
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15
-
15 से 18 OCTOBER तक आंधी-बारिश का अलर्ट, Gwalior में गिरेगा हवा के साथ पानी
2026-10-15
-
दिवाली से पहले 11.40 लाख कर्मचारियों को बोनस की सौगात
2026-10-14