Khan Sir Coaching Firing: खान सर के कोचिंग संस्थान में फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों की तलाश जारी
खबर सार :-
पुलिस ने खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और एक सुरक्षा गार्ड पर हमले के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 'ज्ञान बिंदु कोचिंग' के निदेशक रोशन आनंद भी कथित तौर पर शामिल हैं। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
खबर विस्तार : -
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक और प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञ खान सर के कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज में हुई तोड़फोड़ और मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद का नाम भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
सीसीटीवी के जरिए जांच जारी
पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10:10 बजे कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर कुछ लोगों द्वारा पथराव और तोड़फोड़ किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के दौरान आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।
जांच में सामने आया कि पास के ही ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े लगभग 15 से 20 लोगों ने कथित रूप से कोचिंग संस्थान पर हमला किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में कई संदिग्धों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दी हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि घटना को लेकर सोशल मीडिया पर फायरिंग की जो चर्चाएं चल रही थीं, जांच में उनकी पुष्टि नहीं हुई है। उपलब्ध फुटेज में किसी प्रकार की फायरिंग दिखाई नहीं दी है।
सुरक्षा गार्ड घायल
घटना के दौरान कोचिंग संस्थान में तैनात एक सुरक्षा गार्ड के साथ भी मारपीट की गई। घायल गार्ड को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में खान ग्लोबल स्टडीज के एक कर्मचारी ने कदमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एफआईआर और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के साथ अभिषेक और गौरव नामक दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में चार से पांच अन्य लोगों की पहचान भी कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों और संभावित साजिश के पहलुओं की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब खान सर के संस्थान को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले 10 मई 2019 को भी मुसल्लहपुर हाट स्थित खान जीएस रिसर्च सेंटर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने देसी बम से हमला किया था। उस घटना ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए थे।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था भंग करने और शैक्षणिक संस्थानों में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रक्षा मंत्रालय की एसओपी से हथियारों-रक्षा उपकरणों का परीक्षण होगा आसान
2026-10-07
-
फर्जीवाड़ा में डूबे रहे दो अधिकारी, लोन-नौकरी और कालाधन के लेनदेन में फंसे, दोनों गिरफ्तार
2026-10-07
-
जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने देश को किया संबोधित
2026-10-07
-
INDIA bloc Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर की FIR
2026-10-07
-
कारोबारियों को बिना बताए कम कर दिए दूध के दाम, समितियों के खिलाफ Tiruchi में प्रदर्शन की तैयारी
2026-10-07
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित संभालेंगे वायुसेना की कमान
2026-10-06
-
छोटे उद्योगों को 10 हजार करोड़ का बूस्टर, कैबिनेट ने दी मंजूरी
2026-10-06
-
SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, धरने पर बैठ राहुल-प्रियंका
2026-10-06
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ ‘सूर्या’, समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार
2026-10-06
-
भीखनपुर 12 नंबर गुमटी पर जाम में फंस जाती हैं एंबुलेंस, मरीज तड़पने के लिए विवश, आंदोलन की तैयारी तेज
2026-10-06
-
पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए हो रहा मतदान
2026-10-06
-
Jantar-Mantar पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
2026-10-06
-
झारखंड बे-मौत मर रहे जंगल में हाथी, पोस्टमार्टम के लिए पहुंच रहे अधिकारी
2026-10-05
-
32.39 करोड़ रुपये की जब्त ड्रग्स नष्ट, 95 आरोपी गिरफ्तार
2026-10-05
-
भारतीय नौसेना में शामिल होगा पहला फ्लीट सपोर्ट पोत, बढ़ेगी ताकत
2026-10-05