जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से कनेक्शन के आरोप में युवती गिरफ्तार
खबर सार :-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरिद्वार की एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवती का पाकिस्तान से कनेक्शन है और वो यहां के एजेंट्स की मदद कर रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खबर विस्तार : -
हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। यूएपीए और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम हरिद्वार पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में उसे गिरफ्तार कर जम्मू-कश्मीर ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लकनपुर थाना क्षेत्र में यूएपीए और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। इसी मामले की जांच के दौरान हरिद्वार की रहने वाली सोनम नाम की युवती का नाम सामने आया था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरिद्वार पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त कार्रवाई की गई।
पूछताछ में हुए कई खुलासे
हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कलियर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। जांच एजेंसियों को शक था कि युवती संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और नेटवर्क से जुड़ी हुई है।
पुलिस पूछताछ में युवती ने कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह अपनी एक सहेली के जरिए कुमार राम नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई थी। बाद में उसके कजिन हसीब ने उसे कई सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और बैंक खाते उपलब्ध कराए।
युवती के मुताबिक, उसे निर्देश दिए जाते थे कि अलग-अलग बैंक खातों में आने वाली रकम को दूसरे खातों में ट्रांसफर करना है। इसके अलावा उसे एटीएम से नकदी निकालने और यूपीआई के माध्यम से राशि आगे भेजने का काम भी सौंपा गया था।
जांच में सामने आया है कि युवती ने करीब 20 लाख रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर किए थे। इसके बदले उसे कमीशन दिया जाता था। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसे करीब दो लाख रुपए कमीशन के तौर पर मिले थे।
नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस युवती को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। फिलहाल जांच एजेंसियां बैंक खातों, संदिग्ध लेन-देन और कथित पाकिस्तान कनेक्शन की वित्तीय ट्रेल खंगाल रही हैं।
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हरिद्वार या आसपास के इलाकों में कोई और व्यक्ति इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ तो नहीं है। जिन लोगों का युवती से संपर्क था, उनकी भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ट्रांसफर की गई रकम कहां से आ रही थी और उसका इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया जा रहा था। मामले में डिजिटल ट्रांजेक्शन, मोबाइल नंबर और बैंकिंग रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।
इस कार्रवाई के बाद हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस और जांच एजेंसियां मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर गंभीरता से जांच कर रही हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रक्षा मंत्रालय की एसओपी से हथियारों-रक्षा उपकरणों का परीक्षण होगा आसान
2026-10-07
-
फर्जीवाड़ा में डूबे रहे दो अधिकारी, लोन-नौकरी और कालाधन के लेनदेन में फंसे, दोनों गिरफ्तार
2026-10-07
-
जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने देश को किया संबोधित
2026-10-07
-
INDIA bloc Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर की FIR
2026-10-07
-
कारोबारियों को बिना बताए कम कर दिए दूध के दाम, समितियों के खिलाफ Tiruchi में प्रदर्शन की तैयारी
2026-10-07
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित संभालेंगे वायुसेना की कमान
2026-10-06
-
छोटे उद्योगों को 10 हजार करोड़ का बूस्टर, कैबिनेट ने दी मंजूरी
2026-10-06
-
SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, धरने पर बैठ राहुल-प्रियंका
2026-10-06
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ ‘सूर्या’, समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार
2026-10-06
-
भीखनपुर 12 नंबर गुमटी पर जाम में फंस जाती हैं एंबुलेंस, मरीज तड़पने के लिए विवश, आंदोलन की तैयारी तेज
2026-10-06
-
पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए हो रहा मतदान
2026-10-06
-
Jantar-Mantar पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
2026-10-06
-
झारखंड बे-मौत मर रहे जंगल में हाथी, पोस्टमार्टम के लिए पहुंच रहे अधिकारी
2026-10-05
-
32.39 करोड़ रुपये की जब्त ड्रग्स नष्ट, 95 आरोपी गिरफ्तार
2026-10-05
-
भारतीय नौसेना में शामिल होगा पहला फ्लीट सपोर्ट पोत, बढ़ेगी ताकत
2026-10-05