विदेश मंत्री जयशंकर ने की स्विस राष्ट्रपति परमेलिन से मुलाकात, भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर
खबर सार :-
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को नई दिल्ली में स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन से मुलाकात की। राष्ट्रपति परमेलिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक से दोनों देशों के बीच व्यापक क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत होगा।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: भारत और स्विट्जरलैंड के बीच व्यापारिक समेत अन्य संबंध और भी मजबूत होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी और स्विस राष्ट्रपति परमेलिन की मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग आगे बढ़ेगा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को नई दिल्ली में स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन से मुलाकात की। इस दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर उत्साह की प्रशंसा की। विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात से संबंधित जरूरी जानकारी भी साझा की। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति परमेलिन के बीच बैठक से भारत और स्विट्जरलैंड के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग और बढ़ेगा।
दोनों देशों के बीच व्यापक क्षेत्रों में सहयोग होगा और मजबूत
जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "भारत की राजकीय यात्रा पर आए स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन से मुलाकात कर खुशी हुई। भारत-ईएफटीए टीईपीए के वादे को आगे बढ़ाते हुए हमारी साझेदारी को गहरा करने के राष्ट्रपति परमेलिन के विचारों की गहराई से सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राष्ट्रपति परमेलिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक से दोनों देशों के बीच व्यापक क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत होगा। राष्ट्रपति परमेलिन सोमवार को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी भारत की पहली राजकीय यात्रा है। इस साल फरवरी में वह नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे।
व्यापार समेत कई क्षेत्रों में सहयोग आगे बढ़ाने पर जोर
भारत पहुंचने पर परमेलिन का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस यात्रा का मुख्य जोर दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और लोगों की आवाजाही समेत कई क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर है। स्विस राष्ट्रपति के साथ वरिष्ठ अधिकारियों और कारोबारी नेताओं का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। राष्ट्रपति मूर्मू ने राष्ट्रपति परमेलिन के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन करेंगी।
दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती देगी यह यात्रा
विदेश मंत्रालय ने भारत और स्विट्जरलैंड के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा है कि यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती देगी। मंत्रालय के अनुसार, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के देशों में स्विट्जरलैंड भारत का सबसे बड़ा व्यापार और निवेश साझेदार है। भारत और ईएफटीए के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) को भी दोनों देशों के आर्थिक संबंधों के लिए महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है। जयशंकर ने भी अपनी मुलाकात के दौरान इस समझौते से पैदा हुए अवसरों का उल्लेख किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और स्विट्जरलैंड के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय संपर्क ने इस साझेदारी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रपति परमेलिन की मौजूदा यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे तथा साझा हित वाले नए क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बदल जाएंगे Bengaluru मेट्रो स्टेशनों के नाम, कर्नाटक सरकार के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
2026-11-12
-
एआई-सक्षम इंटेलिजेंस सैटेलाइट के लिए 64 करोड़ की डील
2026-11-12
-
आक्रामक-रक्षात्मक क्षमता मजबूत करे इंडियन एयरफोर्स—राजनाथ सिंह
2026-11-12
-
काशी में छठी मैया के गीतों की गूंज, घाटों और सरोवरों पर तैयारियां तेज
2026-11-12
-
किश्तवाड़ में लापता दो पुलिस अफसरों के गोलियों से छलनी मिले शव
2026-11-12
-
छठ महापर्व: जितना आदर सूर्य के उदय को, उतना ही अस्त को
2026-11-12
-
मदर डेयरी और अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट
2026-11-11
-
गांधीसागर ऊर्जा उत्पादन के साथ करेगा भंडारण, युवाओं को मिल रहा रोजगार
2026-11-11
-
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: लखनऊ नगर निगम को मिला तीसरा स्थान
2026-11-11
-
रबी सीजन के लिए फॉस्फेट-पोटाश फर्टिलाइजर पर केंद्र ने बढ़ाई सब्सिडी
2026-11-11
-
नोएडा मेट्रो के विस्तार को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, बनेंगे 5 नए स्टेशन
2026-11-11
-
आसमान में वायुसेना के सारंग का प्रदर्शन, 5 हेलीकॉप्टरों के साथ दिखेंगे वायुसेना के जांबाज
2026-11-11
-
हाथ में तमंचा लहराने वाला सराफा कारोबारी अवैध हथियार समेत गिरफ्तार
2026-11-11
-
कुलगाम में CRPF टीम पर बड़ा आतंकी हमला, तीन जवान गंभीर रुप से जख्मी
2026-11-11
-
Mathura: भाई दूज पर हजारों भाई-बहनों ने यमुना में लगाई पवित्र डुबकी
2026-11-11