ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल पर कसा शिकंजा, दिल्ली पुलिस की जांच तेज
खबर सार :-
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल की जांच तेज कर दी है। मुंबई और मुंब्रा से दो गिरफ्तार, 600 संदिग्ध संपर्कों की जांच जारी है।
खबर विस्तार : -
मुंबईः पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध आतंकी साजिश मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अपनी जांच और तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल सेल की तीन अलग-अलग टीमें महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इस कार्रवाई के दौरान मुंबई और मुंब्रा से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं।
कई संवेदनशील इलाकों की रेकी
जांच अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने मुंबई के कई भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों की रेकी की थी। इनमें दादर रेलवे स्टेशन के आसपास का क्षेत्र, प्रमुख पुल और ऐसे सार्वजनिक स्थान शामिल हैं, जहां बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। आरोपियों द्वारा इन स्थानों की तस्वीरें और अन्य जानकारियां पाकिस्तान में बैठे कथित हैंडलर मुन्ना झिंगड़ा को भेजी जा रही थीं।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के लिए गठित तीन विशेष टीमें महाराष्ट्र में सक्रिय हैं। इनमें से एक टीम बांद्रा क्षेत्र में, दूसरी मीरा रोड में और तीसरी कुर्ला इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। इन टीमों का उद्देश्य आरोपियों के नेटवर्क, उनके संपर्कों और संभावित सहयोगियों की पहचान करना है।
पूछताछ में हुए कई खुलासे
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वे कुछ बड़ा और व्यापक प्रभाव वाला कदम उठाने की योजना बना रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने कहा कि उनका इरादा ऐसी घटना को अंजाम देने का था जिसे लोग लंबे समय तक याद रखें। हालांकि जांच एजेंसियां अभी इस कथित योजना के वास्तविक स्वरूप और उसके पीछे के उद्देश्यों की विस्तृत जांच कर रही हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि मुंबई से गिरफ्तार एक आरोपी सीधे तौर पर पाकिस्तान में मौजूद मुन्ना झिंगड़ा नामक व्यक्ति के संपर्क में था। आरोप है कि वह लगातार विभिन्न स्थानों की तस्वीरें और सूचनाएं उसे भेज रहा था। एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इन जानकारियों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था और क्या इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका थी।
यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस तरह के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की है। इससे पहले भी स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। उस कार्रवाई के बाद से ही जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।
देश के कई हिस्सों में सक्रिया था नेटवर्क
अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह नेटवर्क देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर लोगों को संपर्क में लाने और जोड़ने की कोशिश की जा रही थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था और इसके तार कई राज्यों तक फैले हो सकते हैं।
जांच के दौरान देशभर में करीब 600 ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जो किसी न किसी माध्यम से पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में बताए जा रहे हैं। एजेंसियां अब इन सभी व्यक्तियों की गतिविधियों, वित्तीय लेन-देन, डिजिटल संपर्कों और संभावित संबंधों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन अब तक मिले संकेत इस नेटवर्क के व्यापक और संगठित होने की ओर इशारा करते हैं।
सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील मामला मानते हुए हर पहलू की गहन जांच कर रही हैं। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा नए खुलासे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रक्षा मंत्रालय की एसओपी से हथियारों-रक्षा उपकरणों का परीक्षण होगा आसान
2026-10-07
-
फर्जीवाड़ा में डूबे रहे दो अधिकारी, लोन-नौकरी और कालाधन के लेनदेन में फंसे, दोनों गिरफ्तार
2026-10-07
-
जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने देश को किया संबोधित
2026-10-07
-
INDIA bloc Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर की FIR
2026-10-07
-
कारोबारियों को बिना बताए कम कर दिए दूध के दाम, समितियों के खिलाफ Tiruchi में प्रदर्शन की तैयारी
2026-10-07
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित संभालेंगे वायुसेना की कमान
2026-10-06
-
छोटे उद्योगों को 10 हजार करोड़ का बूस्टर, कैबिनेट ने दी मंजूरी
2026-10-06
-
SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, धरने पर बैठ राहुल-प्रियंका
2026-10-06
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ ‘सूर्या’, समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार
2026-10-06
-
भीखनपुर 12 नंबर गुमटी पर जाम में फंस जाती हैं एंबुलेंस, मरीज तड़पने के लिए विवश, आंदोलन की तैयारी तेज
2026-10-06
-
पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए हो रहा मतदान
2026-10-06
-
Jantar-Mantar पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
2026-10-06
-
झारखंड बे-मौत मर रहे जंगल में हाथी, पोस्टमार्टम के लिए पहुंच रहे अधिकारी
2026-10-05
-
32.39 करोड़ रुपये की जब्त ड्रग्स नष्ट, 95 आरोपी गिरफ्तार
2026-10-05
-
भारतीय नौसेना में शामिल होगा पहला फ्लीट सपोर्ट पोत, बढ़ेगी ताकत
2026-10-05