भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में समुद्री डकैती के एक बड़े कुप्रयास को किया विफल, मालवाहक जहाज को निशाना बनाने की फिराक में थे समुद्री डाकू
खबर सार :-
भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में समुद्री डकैतों के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया है। समुद्री डाकू एक मालवाहक जहाज को अपना निशाना बनाने की फिराक में थे। भारतीय नौसेना की त्वरित कार्रवाई से समुद्री डाकुओं का यह प्रयास विफल हो गया। पश्चिमी हिंद महासागर में समुद्री डाकुओं ने व्यापारी जहाज एमवी माशाअल्लाह 1 के आसपास घेराबंदी की तैयारी की थी। युद्धपोत आईएनएस ने कार्रवाई करते हुए खतरे को टाल दिया।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती के एक बड़े कुप्रयास को विफल कर दिया। हिंद महासागर में समुद्री डाकुओं की सूचना मिलते ही नौसेना के जांबाज तुरंत हरकत में आए और समुद्री डाकुओं को घेर लिया। ये समुद्री डाकू एक मालवाहक जहाज को अपना निशाना बनाने की फिराक में थे। हालांकि भारतीय नौसेना द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से समुद्री डाकुओं के मंसूबे नाकाम हो गए। नौसेना के मुताबिक ये कार्रवाई पश्चिमी हिंद महासागर में की गई है।
नौसेना की तेज और सतर्क प्रतिक्रिया से समुद्री डकैती की टल गई बड़ी घटना
दरअसल, पश्चिमी हिंद महासागर में व्यापारी जहाज एमवी माशाअल्लाह 1 के आसपास समुद्री डाकू घेराबंदी की तैयारी में थे। इस बीच भारतीय नौसेना को समुद्री डाकुओं की गतिविधियों की सूचना मिली। यह जानकारी मिलने पर भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस कोलकाता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित खतरे को विफल कर दिया। भारतीय नौसेना की इस तेज और सतर्क प्रतिक्रिया से व्यापारी जहाज की सुरक्षा सुनिश्चित हुई तथा संभावित समुद्री डकैती की बड़ी घटना टल गई।
नौसेना ने अपनी मौजूदगी से समुद्री डाकुओं के इरादों को कर दिया नाकाम
भारतीय नौसेना के अनुसार, जैसे ही क्षेत्र में संदिग्ध समुद्री गतिविधियों की जानकारी मिली, आईएनएस कोलकाता को तत्काल स्थिति का आकलन करने और व्यापारी पोत की सुरक्षा के लिए सक्रिय किया गया। भारतीय युद्धपोत ने तेजी से मौके की ओर बढ़ते हुए संदिग्ध गतिविधियों की जांच की और अपनी मौजूदगी से समुद्री डाकुओं के इरादों को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान व्यापारी जहाज एमवी माशाअल्लाह 1 को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराया गया।
नौसेना ने पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी
नौसेना ने बताया कि इस दौरान पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी गई। नौसैनिकों की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण किसी भी प्रकार की क्षति या अपहरण जैसी घटना नहीं हुई। भारतीय नौसेना ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में वह प्रमुख सुरक्षा भागीदार और प्रथम प्रतिक्रिया बल की भूमिका निभाते हुए लगातार समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। नौसेना का उद्देश्य व्यापारी जहाजों की सुरक्षा, समुद्री डकैती पर नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों को सुरक्षित बनाए रखना है।
समुद्री डकैती की घटनाओं में देखने को मिल रही बढ़ोतरी
हाल के वर्षों में पश्चिमी हिंद महासागर और अदन की खाड़ी के आसपास समुद्री डकैती की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में भारतीय नौसेना लगातार अपने युद्धपोतों और समुद्री निगरानी संसाधनों की तैनाती कर क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। आईएनएस कोलकाता की यह कार्रवाई भारतीय नौसेना की त्वरित संचालन क्षमता और समुद्री सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
समुद्री सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं नौसैनिक बल
रक्षा विशेषज्ञों का कहना है नौसैनिक बल समुद्री सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। वहीं विभिन्न अवसरों पर स्वयं नौसेना प्रमुख ने स्पष्ट किया है कि आज समुद्री चुनौतियां एक देश तक सीमित नहीं हैं। चाहे फिर वह समुद्री डकैती हो, तस्करी, आतंकवाद या प्राकृतिक आपदा। उनका कहना है कि इनसे निपटने के लिए साझा रणनीति और संयुक्त कार्रवाई जरूरी है। गौरतलब है कि हाल ही के दिनों में भारतीय नौसेना ने विभिन्न मित्र राष्ट्रों के साथ मिलकर समुद्री डकैती के खिलाफ कई सैन्य अभ्यास भी किए हैं। इन सैन्य अभ्यासों का उद्देश्य आपसी समन्वय को मजबूत करना और ऐसी किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहना है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
JPSC-JSSC आंदोलन: ‘JPSC रिफॉर्म मंच’ सोशल मीडिया पोस्ट की जांच
2026-08-23
-
JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाला: OMR हेरफेर और करोड़ों की सेटिंग का खुलासा
2026-08-23
-
अंतरिक्ष दिवस पर पीएम मोदी की स्पेस स्टार्टअप्स से बातचीत, जानें क्या कहा
2026-08-23
-
मुंबई में 22 फीट गणेश प्रतिमा गिरी, दो की मौत
2026-08-23
-
स्कूलों को लेकर CJP ने बोला सरकार पर हमला, मांगा जवाब
2026-08-22
-
AIAPGET: बिजली जाने से परीक्षा नहीं दे सके अभ्यर्थी, हंगामा
2026-08-22
-
भारत-मॉरीशस के बीच हुआ 5 वर्षीय ईंधन आपूर्ति समझौता
2026-08-22
-
4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए केंद्र ने लगायी एफडीसी दवाओं पर रोक
2026-08-22
-
प्रधानमंत्री ने 20 प्रमुख अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के साथ किया संवाद, भारत को बनाया जाएगा ग्लोबल स्पेस हब
2026-08-21
-
दिल्ली में H1N1 ने बढ़ाई चिंता, जेपी नड्डा ने की समीक्षा बैठक
2026-08-21
-
राज्यपाल का कार्यकाल कितने साल का होता है? जानें संवैधानिक नियम
2026-08-21
-
लोकसभा परिसीमन और सीटों के बंटवारे पर पी. चिदंबरम का बयान
2026-08-21
-
सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP टीम पर हमला
2026-08-21
-
विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर CM योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-08-21
-
लिंग परीक्षण से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पुलिस नहीं दर्ज कर सकेगी FIR
2026-08-20