Ahmedabad Plane Crash: हादसे में 265 से ज्यादा लोगों की मौत, प्लेन क्रैश वाली जगह पर पहुंचे PM मोदी
खबर सार :-
Ahmedabad Plane Crash: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला शुक्रवार को विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। यहां वह लगभग 10 मिनट तक रुके। घटनास्थल पर पहुंचकर पीएम मोदी ने हालात का जायजा ले रहे हैं। इसके बाद पीएम मोदी अस्पताल जाकर घायलों से भी मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।
खबर विस्तार : -
Ahmedabad Plane Crash: Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद गुरुवार को एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ के वक्त हादसे का शिकार हो गया। लंदन जा रही इस फ्लाइट में 242 लोग सवार थे। इस दिल दहला देने वाले हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 265 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक यात्री की जान बच गई। पीएम मोदी आज सुबह प्लेन कैश वाली जगह पर पहुंचे। जकबि अमित शाह कल रात ही अहमदाबाद पहुंचे गए थे। इस बीच विमान हादसे की जांच भी तेज हो गई है। सरकार ने जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई है।
Ahmedabad Plane Crash: प्लेन क्रैश वाली जगह पर पहुंचे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला शुक्रवार को विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। यहां वह लगभग 10 मिनट तक रुके। घटनास्थल पर पहुंचकर पीएम मोदी ने हालात का जायजा ले रहे हैं। इसके बाद पीएम मोदी अस्पताल जाकर घायलों से भी मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। साथ ही हादसे में जिंदा बचे शख्स से बात चीत भी की। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी हादसे पर समीक्षा बैठक भी करेंगे।
बता दें कि अहमदाबाद में गुरुवार को 1.38 बजे हुए इस भीषण विमान हादसे में 12 चालक दल के सदस्यों सहित 241 लोगों की मौत हो गई थी। विमान बोइंग 787 में 229 लोग यात्री थे, जबकि 12 विमान के चालक दल के सदस्य थे. इसके अलावा जिस मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ वहां मौजूद कई लोगों की भी जान चली गई। यह विमान यहां सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Ahmedabad Plane Crash: AAIB करेगा हादसे की जांच
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने पुष्टि की कि 'विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो' (एएआईबी) ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो नागरिक उड्डयन मंत्रालय का एक प्रभाग है। देश में विमान दुर्घटनाओं की जांच की जिम्मेदारी इसके पास है। नायडू ने एक्स पर कहा, "एएआईबी ने अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार औपचारिक जांच शुरू कर दी है।"
मंत्री नायडू ने कहा, सरकार विस्तृत जांच के लिए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति बना रही है। इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका में विमानन दुर्घटनाओं की जांच के लिए कांग्रेस द्वारा अधिकृत राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने भारत में जांचकर्ताओं की सहायता के लिए एक टीम भेजने की घोषणा की है।
एयर इंडिया ने आधी रात के बाद पुष्टि की कि बोइंग 787-8, एयर इंडिया फ्लाइट 171 में सवार कुल 241 लोग दुर्घटना में मारे गए, जिनमें 12 चालक दल के सदस्य शामिल हैं। एकमात्र जीवित व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 12 जून, 2025 को अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए संचालित इस उड़ान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे।
टाटा समूह ने एक 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का किया ऐलान
गौरतलब है कि विमान ने अहमदाबाद रनवे 23 से पर उड़ान भरी थी। इसने एटीसी को मेडे कॉल किया। लेकिन बाद विमान ने एटीसी के कॉल का जवाब नहीं मिला। रनवे से उड़ान भरने के तुरंत बाद, 38 सेकेंट में विमान जमीन पर गिर गया। इस पर हादसे पर टाटा समूह ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक नागरिक के परिवारों को 1 करोड़ रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
2026-08-09
-
भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देश-विरोधी ताकतें: सीएम योगी
2026-08-09
-
Jharkhand Student Protest: अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
2026-08-09
-
सीएम योगी ने लखनऊ से की 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरूआत
2026-08-09
-
Weather Update: मौसम विभाग का कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
2026-08-09
-
क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस, जानें इसका महत्व
2026-08-08
-
जिधर देखो माहौल गमगीन, गांव में सन्नाटा, सहम उठे बच्चे
2026-08-08
-
महाराष्ट्र होगा NUCFDC का मुख्यालय, अमित शाह ने की ये अपील
2026-08-08
-
बिहार से ऑस्ट्रेलिया भेजी गई 18 मीट्रिक टन ‘मिथिला मखाना’
2026-08-08
-
सावन महीने में सुल्तानगंज में उमड़ते हैं शिवभक्त, जानें महत्व
2026-08-08
-
खालिस्तान समर्थक संगठनों पर एजेंसियों की नजर, जारी अलर्ट
2026-08-08
-
FCRA Bill 2026 Monsoon Session: क्या संसद में शाह लाएंगे बिल? कांग्रेस का व्हिप जारी
2026-08-08
-
ई20 पेट्रोल सुरक्षित है: संसद में केंद्र सरकार ने दी जानकारी
2026-08-07
-
रांची के छात्र आंदोलन में बवाल, पुलिस ने शुरू की पूछताछ
2026-08-07
-
गांव वालों की बल्ले-बल्ले, 71 परिवारों को मिलेगी मुफ्त बिजली
2026-08-07