Deoghar Road Accident: देवघर में कांवड़ियों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 18 की मौत
खबर सार :-
Deoghar Road Accident: झारखंड के देवघर जिले में हुए एक भीषण हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गये। हादसा गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के पास हुआ है। ट्रक के ड्राइवर को झपकी आई और बस ट्रक से टकरा गई।
खबर विस्तार : -
Deoghar Road Accident: झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार सुबह कांवड़ियों से भरी बस और गैस सिलेंडर से लदे ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में 18 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
Deoghar Road Accident: बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने गए थे श्रद्धालु
मिली जानकारी के अनुसार, बस में करीब 35 श्रद्धालु सवार थे, जो श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में जल चढ़ाने के उद्देश्य से देवघर आ रहे थे। इसी दौरान जमुनिया के पास सामने से आ रहे गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से उनकी बस की सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कई श्रद्धालु बस के अंदर ही फंसे रह गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में 18 कांवड़ियों की जान चली गई। हादसे में पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, अभी तक उनके दिए आंकड़ों की पुष्टि नहीं हुई है।
Deoghar Road Accident: ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा
हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और जिला प्रशासन के साथ स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। इस दौरान कुछ लोग पूरी तरह सुरक्षित निकाला गया। जबकि कई श्रद्धालुओं को मामूली चोटें भी आई हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हृदय विदारक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि बस अपनी रफ्तार में थी और ड्राइवर को नींद आने यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच जुट गई है।
सीएम हेमंत सोरेन ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया और एक पोस्ट लिखकर हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास हुई बस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य के साथ-साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मृत श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
अन्य प्रमुख खबरें
-
PM Modi ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली
2026-11-08
-
अयोध्या दीपोत्सव: सरयू तट पर जले 36 लाख दीये, त्रेतायुग जैसा नजारा
2026-11-08
-
500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या ने फिर प्राप्त किया अपना गौरवः CM YOGI
2026-11-07
-
मध्यप्रदेश में पशुओं को समर्पित मेला, सीहोर जिला में है लगता बारह खंभा मेला
2026-11-07
-
11 बजे तक धन त्रयोदशी मनाई गई, शनिवार को भी हुई जमकर खरीददारी
2026-11-07
-
रेलमंत्री की निगरानी में चलाई जा रही हैं अतिरिक्त ट्रेनें, सुरक्षा के लिहाज से किए गए व्यापक प्रबंध
2026-11-07
-
CM भजनलाल समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
2026-11-07
-
मेदिनीपुर में सदियों से निभा रहे पूजा की परंपरा, मां काली की होती है पूजा
2026-11-07
-
धू-धूकर जलीं धनतेरस पर दीवाली की खुशियां, जबलपुर की झुग्गियों में देरारात फैली आग
2026-11-07
-
सात लोगों को कुचलते हुए निकल गया ट्रक, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया
2026-11-06
-
PM मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
2026-11-06
-
राष्ट्रपति भवन में 7 नवंबर से सुबह 8 बजे होगा ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह
2026-11-05
-
Chitrakoot पहुंचे हजारों श्रद्धालु, गुफाओं में रहेगा इस बार प्रतिबंध
2026-11-05
-
वाराणसी को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा मेल
2026-11-05
-
राजस्थान : बारूद के विस्फोट में दो भाइयों की मौत, धमाकों से हिल गए पास के मकान
2026-11-05