Malviya Nagar Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में मरने वालों में अधिकांश विदेशी, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
खबर सार :-
Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर आग घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50,000 का मुआवज़ा दिया जाएगा। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
खबर विस्तार : -
Delhi Malviya Nagar Restaurant Fire: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग से दर्दनाक हादसा हो गया। इस भयानक आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। मृतकों में अधिकांश विदेशी नागरिक थे, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हालांकि, कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi),दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत तमाम नेताओं ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने हादसे में मरने वालों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।
Delhi Restaurant Fire: पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
पीएम मोदी ने मालवीय नगर अग्निकांड पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, " जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर मुमकिन मदद दे रहे हैं।" प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"
Malviya Nagar Restaurant Fire: सीएम रेखा ने व्यक्त किया दुख
CM रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, "मालवीय नगर में लगी भयानक आग में लोगों की मौत से मैं बहुत दुखी हूं। मेरी गहरी संवेदनाएं दुखी परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने और इस दिल दहला देने वाली घटना से प्रभावित सभी लोगों को हिम्मत और शक्ति देने की प्रार्थना करती हूं।"
सुबह 8:48 बजे लगी थी आग
बता दें कि बुधवार सुबह 8:48 बजे मालवीय नगर भीषण आग लग गई। इस आग की घटना में 21 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव और राहत अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां लगाई गईं। पुलिस, फायर ब्रिगेड और दूसरी इमरजेंसी एजेंसियों की मिली-जुली कोशिशों से 40 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित निकालकर पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका अभी इलाज चल रहा है।
मरने वालों में ज़्यादातर विदेशी नागरिक
अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों में ज़्यादातर विदेशी नागरिक हैं। हालांकि, उनकी पहचान और राष्ट्रीयता की आधिकारिक पुष्टि करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव का काम अभी भी चल रहा है, और सभी संबंधित एजेंसियां प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने के लिए मौके पर मौजूद हैं। आग लगने का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रक्षा मंत्रालय की एसओपी से हथियारों-रक्षा उपकरणों का परीक्षण होगा आसान
2026-10-07
-
फर्जीवाड़ा में डूबे रहे दो अधिकारी, लोन-नौकरी और कालाधन के लेनदेन में फंसे, दोनों गिरफ्तार
2026-10-07
-
जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर PM मोदी ने देश को किया संबोधित
2026-10-07
-
INDIA bloc Protest: राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर की FIR
2026-10-07
-
कारोबारियों को बिना बताए कम कर दिए दूध के दाम, समितियों के खिलाफ Tiruchi में प्रदर्शन की तैयारी
2026-10-07
-
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित संभालेंगे वायुसेना की कमान
2026-10-06
-
छोटे उद्योगों को 10 हजार करोड़ का बूस्टर, कैबिनेट ने दी मंजूरी
2026-10-06
-
SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, धरने पर बैठ राहुल-प्रियंका
2026-10-06
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ ‘सूर्या’, समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार
2026-10-06
-
भीखनपुर 12 नंबर गुमटी पर जाम में फंस जाती हैं एंबुलेंस, मरीज तड़पने के लिए विवश, आंदोलन की तैयारी तेज
2026-10-06
-
पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए हो रहा मतदान
2026-10-06
-
Jantar-Mantar पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
2026-10-06
-
झारखंड बे-मौत मर रहे जंगल में हाथी, पोस्टमार्टम के लिए पहुंच रहे अधिकारी
2026-10-05
-
32.39 करोड़ रुपये की जब्त ड्रग्स नष्ट, 95 आरोपी गिरफ्तार
2026-10-05
-
भारतीय नौसेना में शामिल होगा पहला फ्लीट सपोर्ट पोत, बढ़ेगी ताकत
2026-10-05