CJP Protest: पुलिस ने फ्लाइट के अंदर से ही दीपके को हिरासत में लिया, ध्रुव राठी समेत सैंकड़ों समर्थक भी पकड़े गए
खबर सार :-
CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले, पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर ही तीन नेताओं को हिरासत में ले लिया जिनमें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके भी शामिल थे।
खबर विस्तार : -
CJP Protest: राजधानी दिल्ली में आज 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का एक बड़ा विरोध प्रदर्शन होने वाला है। सीजेपी ने शनिवार को जंतर-मंतर पर SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसे देखते हुए राजधानी को एक अभेद्य किले में दब्दील कर दिया गया है। इस बीच, पुलिस ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को आशुतोष रांका और सौरव दास के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर फ़्लाइट अंदर से ही हिरासत में ले लिया। वे जंतर-मंतर पर पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए थे।
दीपके-सौरव, आशुतोष और ध्रुव राठी हिरासत में
दरअसल जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की घोषणा के बाद अभिजीत दिपके शनिवार सुबह मुंबई से फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट के उतरते ही पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके के अलावा दिल्ली पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया। इतना ही नहीं यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम के घर से ही हिरासत में लिया गया।
वहीं जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने से पहले सैंकड़ों अन्य समर्थकों को भी राजधानी के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। इतना ही नहीं अलग-अलग इलाकों से CJP के समर्थक जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर लोगों को पुलिस हिरासत में ले रही है। साथ ही प्रदर्शनकारियों के वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं।
ध्रुव राठी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
दरअसल ध्रुव राठी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि सीजेपी के 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगभग लॉकडाउन जैसी स्थिति बना दी गई है। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है। इससे पहले, बेंगलुरु में SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में राठी के शामिल होने के बाद, रिटायर्ड IPS अधिकारी और बेंगलुरु के पूर्व पुलिस कमिश्नर भास्कर राव ने 9 अक्टूबर को केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा था। उन्होंने राठी की नागरिकता, वीज़ा और इमिग्रेशन स्टेटस की जांच की मांग की।
ये भी पढ़ेंः- 42 रिटायर्ड जजों ने चुनाव आयोग के समर्थन में लिखा खुला पत्र, SIR को सही बताया
CJP ने की कार्रवाई की निंदा
उधर कॉकरोच जनता पार्टी ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। पार्टी का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उसके नेताओं को एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया। यह एक पहले से तय रणनीति का हिस्सा था, जिसका मकसद उन्हें विरोध स्थल तक पहुंचने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन का नेतृत्व करने से रोकना था। पार्टी ने इसे आने-जाने की स्वतंत्रता का खुला उल्लंघन बताते हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की है।
अभेद्य किले में दब्दील राजधानी
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को जंतर-मंतर पर विषेश गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। हालांकि, CJP को दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं मिली है। लेकिन इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। पूरे शहर को किले में तब्दील कर दिया गया है।
दिल्ली भर में 20,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए 300 कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा, जंतर-मंतर के आस-पास इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी और बाजार भी बंद रहेंगे। सुरक्षा का देखते हुए दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं। नई दिल्ली की ओर जाने वाले 30 रूटों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि हालात के आधार पर सुबह 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा।
FAQ...
1- अभिजीत दिपके और अन्य नेताओं को कब और कहां से हिरासत में लिया गया?
अभिजीत दिपके, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका जैसे CJP नेताओं को 10 अक्टूबर 2026 को मुंबई से दिल्ली पहुंचने पर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर विमान (फ्लाइट) के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया।
2- CJP दिल्ली में क्यों विरोध प्रदर्शन (Protest) कर रही है?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़े विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। उनकी मुख्य मांग देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा है। पार्टी का आरोप है कि विशेष गहन संशोधन (SIR) के दौरान मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की गई है।
3- CJP के प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने क्या कदम उठाए?
जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था क्योंकि इसके लिए समय रहते अनुमति नहीं मांगी गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर पूरी दिल्ली में कड़े प्रतिबंध लगाए गए, जिसके तहत कई मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया और ट्रेनों को भी रद्द/डायवर्ट किया गया। साथ ही सैंकड़ों समर्थकों को हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ेंः- CJP Protest: जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को नहीं मिली इजाजत, दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें कैंसिल
अन्य प्रमुख खबरें
-
कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या से प्रयागराज तक उमड़ा आस्था का जनसैलाब
2026-11-24
-
13 दिवसीय कार्यक्रम के साथ छयगांव चंपकनगर सार्वजानिक रास महोत्सव की तैयारी पूरी
2026-11-24
-
Madurai: तिरुपरनकुंद्रम में सुरक्षा कड़ी, 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
2026-11-24
-
कर्नाटक में हाथियों की हो रही ड्रोन से निगरानी, सात गांवों के स्कूल-कालेज बंद
2026-11-23
-
इतिहास और भूगोल आधारित एमपी में पहली लैब, लाखों साल पुरानी वस्तु की मिलेगी जानकारी
2026-11-23
-
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के दीपस्तंभ पर दीपम जलाने को लेकर हलचल तेज
2026-11-23
-
वैकुंठ चतुर्दशी पर नेताओं ने देशवासियों को दी बधाई
2026-11-23
-
एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन: 5 हेल्थ कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड!
2026-11-23
-
रायपुर में खारुन नदी के तट पर कार्तिक पुन्नी मेले का आगाज, महादेवघाट में 24 नवंबर को होगा आयोजन
2026-11-23
-
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मिला खास तोहफा
2026-11-23
-
सैकडों फुट ऊंचाई पर पहुंचने लगे हैं श्रद्धालु, कल होगा भव्य धार्मिक अनुष्ठान
2026-11-23
-
PM मोदी और बालेंद्र शाह आज सरयू-कमला एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
2026-11-23
-
बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं श्रद्धालु, आधे पास जिले के लिए-आधे में पूरा राज्य
2026-11-22
-
दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह
2026-11-22
-
Kutch road Accident : गुजरात के कच्छ में ट्रक-कार की टक्कर में 7 की मौत
2026-11-22