माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली असम की पहली महिला रूपमणि गढ को सीएम हेमंता ने किया सम्मानित, असम पुलिस में नौकरी का ऐलान
खबर सार :-
रूपमर्णि गढ़ माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली असम की पहली महिला पर्वतारोही बनीं थीं। इस उपलब्धि पर उन्हें सीएम हेमंता विस्वा सरमा ने सम्मानित किया और असम पुलिस में नौकरी देने की भी बात कही। सम्मानित करने पर रूपमणि ने सीएम को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
खबर विस्तार : -
गुवाहाटी: असम की पहली महिला रूपमणि गढ़ ने माउंट एवरेस्ट फतह किया था। यह कारनामा अंजाम देने के लिए अब असम सरकार उन्हें सम्मानित किया है। असम के सीएम हेमंता बिस्वा सरमा ने रूपमणि गढ़ को सम्मानित करते हुए असम पुलिस में नौकरी देने की बात कही है। रूपमणि गढ़ ने सीएम हेमंता का आभार व्यक्त किया है। माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली रूपमणि गढ़ ने सीएम का धन्यवाद देते हुए कहा कि माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली असम राज्य की पहली महिला हूं, इसके लिए सीएम ने मुझे सम्मानित किया है। माउंट एवरेस्ट फतह करने के बाद मुझे पता चला कि ऐसा करने वाली असम की मैं पहली महिला हूं। इतने सालों बाद भी असम की कोई भी महिला माउंट एवरेस्ट की चोटी तक नहीं पहुंच सकी थी। मैंने माउंट एवरेस्ट फतह कर राज्य की पहली महिला होने का गौरव हासिल किया। इस पर मुझे काफी अच्छा लग रहा है।
मैंने ठान लिया था कि यह पूरा करके दिखाना है
रूपमणि गढ़ ने कहा कि जब मैं इस क्षेत्र में आई, तभी मैंने ठान लिया था कि यह पूरा करके दिखाना है। वर्ष 2024 में मैंने बेसिक कोर्स किया था, 2025 में एडवांस कोर्स किया था। इस वर्ष मैंने 7135 मीटर का प्री एवरेस्ट की ट्रेनिंग की थी। लद्दाख के करगिल में 14 लड़कियों ने हिस्सा लिया था और सभी लड़कियां वहां पहुंची थीं। 11 लड़कियों को सेलेक्ट किया गया था, जिसमें से एक मैं भी थी। महिला टीम की लीडर भनिता तिमुंगपी ने बताया कि देशभर की लड़कियों ने हिस्सा लिया है। लद्दाख की चार, असम, हिमाचल, आरुणाचल और जम्मू-कश्मीर की एक-एक और सिक्किम की दो लड़कियों ने हिस्सा लिया था। जिस तरीके से मैंने लड़कियों को ट्रेनिंग दिलाई थी, मुझे विश्वास था कि माउंट एवरेस्ट फतह करेंगी।
सीएम ने असम का नाम रोशन करने पर की तारीफ
चीफ मिनिस्टर ऑफ असम के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट कर बीते दिन लिखा गया था, "माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली असम की पहली महिला रूपमणि गढ़ और एक्सपीडिशन की डिप्टी लीडर सुश्री भनिता तिमुंगपी ने मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने असम का नाम रोशन करने में उनकी कामयाबी की तारीफ की और अपनी शुभकामनाएं दीं।
एक और 'एक्स' पोस्ट में चीफ मिनिस्टर ऑफ असम के आधिकारिक हैंडल से लिखा गया था, "लोक सेवा भवन में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली असम की पहली महिला रूपमणि गढ़ और आईटीबीपी की असिस्टेंट कमांडेंट भनिता तिमुंगपी को सम्मानित किया, जिन्होंने सफल ऑल-वुमन माउंट एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया। सीएम ने उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए रूपमणि गढ़ को 10 लाख और भनिता तिमुंगपी को 2 लाख रुपए भी प्रदान किए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
नमो घाट पर PM मोदी ने देखा वायुसेना का पराक्रम, तेजस-राफेल ने दिखाए करतब
2026-10-25
-
पीएम मोदी ने काशी को दी सौगात, टेक्सटाइल फैक्ट्री का किया उद्घाटन
2026-10-25
-
मन की बात में पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद
2026-10-25
-
शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने शरद पूर्णिमा की दी बधाई
2026-10-25
-
Bundelkhand की जरूरत है रेल नेटवर्क, MP and UP में होगा परिवहन मजबूत
2026-10-25
-
नेहा बोरा को पुलिस ने सौंपे दस्तावेज, 28 अक्टूबर को अगली सुनवाई
2026-10-24
-
उपराष्ट्रपति व PM मोदी समेत कई नेताओं ने ITBP स्थापना दिवस की दी बधाई
2026-10-24
-
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, समुद्र में न जाने की अपील
2026-10-24
-
त्रिपुरा युवक से नस्लीय दुर्व्यवहार मामला: आमिर शौकीन को 1 दिन की न्यायिक हिरासत
2026-10-23
-
Maharashtra पुलिस कांस्टेबल के पद पर 282 अग्निवीर नियुक्त, फडणवीस ने की घोषणा
2026-10-23
-
Bengaluru IED blast: 100 CCTV फुटेज की जांच, NIA की एंट्री संभव
2026-10-23
-
कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर अंकुश लगाएगी केंद्र सरकार
2026-10-23
-
लगातार तापमान में हो रही गिरावट, कई जिलों में ओलावृष्टि का भी अंदेशा
2026-10-23
-
Prayagraj में खर्च किए जाएंगे 1,500 करोड़, बदल जाएगा drainage-system
2026-10-23
-
Congress की रैली चौपट करेगी हिंदुओं का व्यापार: संत समाज ने जताई चिंता
2026-10-23