Gyanesh Kumar : 'वोट चोरी' के झूठे आरोपों से चुनाव आयोग डरता नहीं, CEC ने जमकर सुनाई खरी-खरी
खबर सार :-
Gyanesh Kumar: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि चुनाव आयोग वोट चोरी के झूठे आरोपों से नहीं डरता। चुनाव आयोग ने मतदाताओं को संदेश देते हुए कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को संविधान के अनुसार मतदाता के रूप में मतदान करना चाहिए।
खबर विस्तार : -
EC Press Conference: विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोपों के बीच रविवार को भारतीय चुनाव आयोग (EC) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ( Gyanesh Kumar ) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चुनाव आयोग का रुख प्रस्तुत किया। चुनाव आयुक्त ने अपने संबोधन की शुरुआत मतदाताओं के नाम एक संदेश के साथ की।
EC Press Conference: चुनाव आयोग के लिए सभी पार्टियां बराबर
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ( Gyanesh Kumar ) ने स्पष्ट किया कि आयोग के लिए कोई भी दल पक्ष या विपक्ष नहीं है, सभी पार्टियां समान हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, "हर राजनीतिक दल कानून के अनुसार चुनाव आयोग में पंजीकृत होकर ही जन्म लेता है, तो चुनाव आयोग उन राजनीतिक दलों के बीच भेदभाव कैसे कर सकता है? चुनाव आयोग के लिए कोई सत्ता पक्ष या विपक्ष नहीं है, सभी समान हैं। चाहे कोई भी किसी भी राजनीतिक दल का हो, चुनाव आयोग अपने संवैधानिक कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगा।"
उन्होंने कहा, "पिछले दो दशकों से लगभग सभी राजनीतिक दल मतदाता सूची में त्रुटियों को सुधारने की मांग कर रहे हैं। इस मांग को पूरा करने के लिए, चुनाव आयोग ने बिहार से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू किया है। SIR की प्रक्रिया में, सभी मतदाताओं, बूथ स्तर के अधिकारियों और सभी राजनीतिक दलों द्वारा नामित 1.6 लाख बीएलए ने मिलकर एक मसौदा सूची तैयार की है।" उन्होंने कहा संविधान में 18 साल की आयु वाले प्रत्येक भारतीय नागरिक को मतदाता बनना चाहिए और वोट जरूरी देना चाहिए।
बहु-बेटियों की वीडियो साझा करना क्या सही है ?
मतदाताओं की तस्वीरें विपक्ष द्वारा मीडिया में दिखाए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "कुछ दिन पहले हमने देखा कि कई मतदाताओं की तस्वीरें बिना उनकी अनुमति के मीडिया के सामने पेश की गईं। उन पर आरोप लगाए गए और उनका इस्तेमाल किया गया। क्या चुनाव आयोग को मतदाताओं, उनकी माताओं, बहुओं या बेटियों की सीसीटीवी फुटेज साझा करनी चाहिए? जिनके नाम मतदाता सूची में हैं, वे ही अपने उम्मीदवार को चुनने के लिए वोट डालते हैं।"
उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया में एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी, 10 लाख से ज्यादा बूथ लेवल एजेंट, उम्मीदवारों के 20 लाख से ज़्यादा पोलिंग एजेंट चुनाव के लिए काम करते हैं। इतने लोगों के सामने इतनी पारदर्शी प्रक्रिया में क्या कोई मतदाता अपना वोट चुरा सकता है? कुछ मतदाताओं ने दोहरे मतदान का आरोप लगाया, लेकिन जब सबूत मांगा गया, तो कोई जवाब नहीं मिला।
Gyanesh Kumar : चुनाव आयोग झूठे आरोपों से डरता नहीं
ऐसे झूठे आरोपों से न तो चुनाव आयोग और न ही कोई मतदाता डरता है। जब चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर भारत के मतदाताओं को निशाना बनाकर राजनीति की जा रही है। ऐसे में चुनाव आयोग आज सभी को यह स्पष्ट कर देना चाहता है कि हम निडर होकर गरीब, अमीर, बुजुर्ग, महिला, युवा समेत सभी धर्मों के सभी वर्गों और मतदाताओं के साथ चट्टान की तरह खड़े थे, खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं श्रद्धालु, आधे पास जिले के लिए-आधे में पूरा राज्य
2026-11-22
-
दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह
2026-11-22
-
Kutch road Accident : गुजरात के कच्छ में ट्रक-कार की टक्कर में 7 की मौत
2026-11-22
-
NCC स्थापना दिवस आज, कई नेताओं ने कैडेटों को दी शुभकामनाएं
2026-11-22
-
कोटा में सड़क हादसा, महाराष्ट्र के एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत
2026-11-22
-
किसानों की मजबूती के बिना विकसित भारत 2047 का संकल्प अधूराः भागीरथ चौधरी
2026-11-21
-
Bharat-Mandapam में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी छटा
2026-11-21
-
नीट पेपर लीक मामले में कोर्ट ने 14 आरोपियों पर आरोप तय किया
2026-11-21
-
पहाड़ी क्षेत्रों में चलेंगी डीजल बसें, कम सवारियों वाले रूट पर मिलेंगी मिनी बस
2026-11-21
-
PM मोदी ने बिहार को दी बड़ी सौगात ! 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन
2026-11-21
-
वेतनभोगी कर्मियों का ध्यान इनकम टैक्स से जुड़े जरूरी मामलों पर
2026-11-21
-
सड़क हादसों में सात की मौत, Barabanki-Noida में वाहन टकराए
2026-11-21
-
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी ठंड, प्रदूषण का स्तर कई इलाकों में 300 पार
2026-11-21
-
मां को पुष्प अर्पित कर योगी ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन के लिए लगा तांता
2026-11-20
-
Gaushala में उड़ा दीं मानवता की धज्जियां, Government का दिया चारा-पानी डकार गए
2026-11-20