CEC ज्ञानेश कुमार ने बताई चुनाव आयोग की प्राथमिकता, लोगों से की ये अपील
खबर सार :-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हर नागरिक को मतदाता सूची में शामिल कर मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।
खबर विस्तार : -
गुजरातः मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि भारत का चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका देश का हर नागरिक मतदाता सूची में पंजीकृत हो और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। उन्होंने युवाओं समेत समाज के हर वर्ग से मतदाता पंजीकरण और मतदान के इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की।
ज्ञानेश कुमार ने शुक्रवार को गुजरात विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल कलाम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में गुजरात के विभिन्न जिलों से करीब 500 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) शामिल हुए। यह कार्यक्रम मुख्य चुनाव आयुक्त के दो दिवसीय गुजरात दौरे का हिस्सा था। उनके दौरे का मुख्य विषय ‘रोल से पोल तक पारदर्शिता’ रखा गया है।
हर 18 साल के नागरिक को मतदाता बनाने का लक्ष्य
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों के साथ उनका संवाद काफी अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का लक्ष्य स्पष्ट है कि भारत का प्रत्येक नागरिक, जिसने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, मतदाता जरूर बने और मतदान भी करे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में किसी भी नागरिक को पीछे नहीं छोड़ा जाना चाहिए। चाहे वह किसी भी धर्म से जुड़ा हो, युवा हो या बुजुर्ग, महिला हो या पुरुष, दिव्यांग हो या एलजीबीटी समुदाय से संबंधित हो, सभी को मतदाता पंजीकरण और मतदान की प्रक्रिया से जोड़ना जरूरी है।
सीईसी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की चुनावी भागीदारी महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची में पात्र लोगों का नाम शामिल होना और उनका मतदान करना चुनाव आयोग की प्राथमिकताओं में है।
15 लाख से अधिक एजेंट अभियान से जुड़े
ज्ञानेश कुमार ने बताया कि मतदाता पंजीकरण और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए देशभर में बड़ी संख्या में चुनावी अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में करीब 11 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और सभी राजनीतिक दलों के 15 लाख से अधिक बूथ लेवल एजेंट (BLA) जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी की भूमिका मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण है। बूथ स्तर पर अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समन्वय से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने तथा मतदाताओं की समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।
‘ECINET’ ऐप डाउनलोड करने की अपील
मुख्य चुनाव आयुक्त ने विशेष रूप से युवाओं से चुनाव आयोग का ‘ECINET’ ऐप डाउनलोड करने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से मतदाता अपने वोटर आईडी नंबर का इस्तेमाल कर अपनी चुनाव संबंधी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता को कोई परेशानी आती है तो वह ऐप में मौजूद ‘Book a Call with BLO’ विकल्प का इस्तेमाल कर सकता है। इस विकल्प के जरिए संबंधित बूथ लेवल अधिकारी मतदाता से संपर्क करेंगे और उसकी समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई करेंगे।
सीईसी ने युवाओं से अपील की कि वे तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अपनी मतदाता संबंधी जानकारी की जांच करें और किसी भी तरह की समस्या होने पर उपलब्ध डिजिटल माध्यमों के जरिए उसका समाधान प्राप्त करें।
‘कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे’
ज्ञानेश कुमार ने एक बार फिर अपने संदेश को दोहराते हुए कहा कि देश के सभी नागरिकों को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता बनना लोकतांत्रिक अधिकारों की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है और इसके बाद मतदान के जरिए उस अधिकार का इस्तेमाल करना भी उतना ही जरूरी है। चुनाव आयोग का प्रयास है कि मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया को अधिक सुलभ बनाया जाए और नागरिकों को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ने में तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल किया जाए।
यह भी पढ़ेंः-BRICS Summit को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद, घर से निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अन्य प्रमुख खबरें
-
तेजी से बढ़ रही देश की बिजली मांग, एक दशक में हुई दोगुनी डिमांड
2026-09-11
-
देशभर की बैंकों में हड़ताल, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग
2026-09-11
-
BRICS Summit 2026 को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद
2026-09-11
-
मौसम ने फिर ली करवट, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी
2026-09-11
-
इसरो ने किया 220केएन थ्रस्ट पर सीई20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल हॉट टेस्ट
2026-09-10
-
नेपाल बाढ़ में लापता लोगों की तलाश तेज, 29 परिवारों से लिए DNA सैंपल
2026-09-10
-
भारत रत्न सीएनआर राव को नोटिस, एसआईआर में Prof की जगह Proff मिला
2026-09-09
-
DRI की बड़ी कार्रवाई: 15 दिन में 740 किलो ड्रग्स जब्त, 13 गिरफ्तार
2026-09-09
-
ब्रिटेन की टेक्निकल गड़बड़ी से भारत तक हवाई सफर पर असर
2026-09-09
-
गुजरातः सूरत की टेक्सटाइल मार्केट में धधकी आग, 18 दुकानें जलकर राख
2026-09-09
-
रांची समेत कई जिलों में जिला मुख्यालयों का घेराव, मुकदमे वापस लेने की मांग
2026-09-08
-
जेल में मोबाइल रखने के मामले में प्रज्वल रेवन्ना को झटका
2026-09-08
-
पीएम मोदी ने किया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर-डीएफसी नेटवर्क का उद्घाटन
2026-09-08
-
पीएम-सेतु योजना के तहत 735.70 करोड़ रुपए की एसआईपी को मंजूरी
2026-09-08
-
विकास देख फिर चिल्लाएंगे नाराज फूफा...PM मोदी का कांग्रेस पर तंज
2026-09-08