Ajit Pawar: विमान हादसे में डिप्टी CM अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र के बारामती में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुआ प्लेन क्रैश
खबर सार :-
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान महाराष्ट्र के बारामती में क्रैश हो गया है। इस हादसे में अजित पावर का निधन हो गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विमान हादसे के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से फोन पर बात की है। उन्होंने अपना दुख और चिंता व्यक्त की है।
खबर विस्तार : -
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार की महाराष्ट्र के बारामती में एक दुखद प्लेन हादसे में निधन (Ajit Pawar Death) हो गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, अजित पवार का प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में अजित पावर समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
Ajit Pawar Plane Crash Live Updates: हादसे में पांच मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। अजित पवार मुंबई में कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद एक निजी कंपनी के चार्टर्ड विमान से बारामती के लिए रवाना हुए थे। प्लेन मुंबई से उड़ा था। वहीं बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान प्लेन क्रैश हुआ। हादसे में घायल लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बदकिस्मती से कोई भी इस क्रैश में जिंदा नहीं बचा। DGCA के अनुसार, इस हादसे में अजित पावर समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हालांकि विमान हादसे की अभी शुरुआती जानकारी सामने नहीं आई है।
बारामती से हुए इस हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई है। तस्वीरें में देखा जा सकता है कि क्रैश के बाद प्लेन में आग लगी हुई दिख रही है, और मलबा बड़े इलाके में फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि 66 साल के अजित पवार बुधवार को स्थानीय निकाय चुनावों से पहले रैलियों में शामिल होने के लिए बारामती जाने वाले थे।
Ajit Pawar Death: पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री फडणवीस से की बात
उधर हादसे की खबर मिलते ही बारामती और पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने खुद मुख्यमंत्री फडणवीस से घटना के बारे में जानकारी ली। इस हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई। खबर सुनकर सुप्रिया सुले भी बारामती के लिए रवाना हो गईं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
2026-08-09
-
भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देश-विरोधी ताकतें: सीएम योगी
2026-08-09
-
Jharkhand Student Protest: अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
2026-08-09
-
सीएम योगी ने लखनऊ से की 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरूआत
2026-08-09
-
Weather Update: मौसम विभाग का कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
2026-08-09
-
क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस, जानें इसका महत्व
2026-08-08
-
जिधर देखो माहौल गमगीन, गांव में सन्नाटा, सहम उठे बच्चे
2026-08-08
-
महाराष्ट्र होगा NUCFDC का मुख्यालय, अमित शाह ने की ये अपील
2026-08-08
-
बिहार से ऑस्ट्रेलिया भेजी गई 18 मीट्रिक टन ‘मिथिला मखाना’
2026-08-08
-
सावन महीने में सुल्तानगंज में उमड़ते हैं शिवभक्त, जानें महत्व
2026-08-08
-
खालिस्तान समर्थक संगठनों पर एजेंसियों की नजर, जारी अलर्ट
2026-08-08
-
FCRA Bill 2026 Monsoon Session: क्या संसद में शाह लाएंगे बिल? कांग्रेस का व्हिप जारी
2026-08-08
-
ई20 पेट्रोल सुरक्षित है: संसद में केंद्र सरकार ने दी जानकारी
2026-08-07
-
रांची के छात्र आंदोलन में बवाल, पुलिस ने शुरू की पूछताछ
2026-08-07
-
गांव वालों की बल्ले-बल्ले, 71 परिवारों को मिलेगी मुफ्त बिजली
2026-08-07