जापान के निवेशकों ने जताया यूपी पर भरोसा, इन्वेस्टमेंट मीट में दिखीं विकास की अपार संभावनाएं
खबर सार :-
यूपी में ग्रीन हाइड्रोजन, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और हेल्थकेयर में जापान के निवेश और सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जापान के साथ विकास की यात्राओं को आगे बढाया जाएगा।
नई दिल्ली के ताज पैलेस में उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन 2026 का आयोजन चल रहा है। यहां कार्यक्रम में पहुंचे यूपी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि भारत और जापान के संबंध साझा मूल्यों, समान दृष्टिकोण और परस्पर प्राथमिकताओं के आधार मजबूत हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में खेती के विकास पर जोर दिया जा रहा है। इसमें जापान से बड़े प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी हुई है। इससे सुरेश खन्ना उत्साहित हैं। उन्होंने जापान से यूपी के संबंधों पर ज्यादा जोर दिया। कहा कि इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश के प्रति जापानी उद्योग जगत का भरोसा बढ़ा है।
यह भी पढ़ें : BJP की राष्ट्रीय टीम में MP के 6 नेताओं को मिली जगह, लाल सिंह आर्य उपाध्यक्ष तो गजेंद्र पटेल बने महामंत्री
उन्होंने यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी सहित जापानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत भी किया। खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश जापान को सिर्फ निवेशक के रूप में नहीं देखता, बल्कि सतत और दीर्घकालिक विकास के विश्वसनीय साझेदार के रूप में उसका स्वागत करता है। यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 पर खन्ना ने विश्वास भी जताया और दोनों पक्षों के आर्थिक, औद्योगिक और संस्थागत संबंधों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए सदैव सहज साझीदार का भरोसा भी दिया।
दीर्घकालिक साझेदार हैं जापान के निवेशक
उत्तर प्रदेश के विकास में अब जापान से उम्मीदें दिख रही हैं। माना जा रहा है कि यह मजबूत कानून-व्यवस्था, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश में साझाीदार रहेगा तो प्रदेश का तीव्र गति से विकास होगा। प्रदेश की अनुकूल नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश सबसे संभावनाशील निवेश स्थलों में शामिल कर दिया है। सुरेश खन्ना ने जापान के प्रतिनिधियों से यूपी के बारे में कहा कि अब प्रदेश की विकास यात्रा में केवल निवेशक नहीं, बल्कि दीर्घकालिक और रणनीतिक साझेदार के रूप में आगे बढ़ते रहेंगे।
यह भी पढ़ें : अमेरिका में गुजरात के मुख्यमंत्री ने टेक और सेमीकंडक्टर कंपनियों से की चर्चा, निवेश का दिया न्योता
यूपी के कानून व्यवस्था की तारीफ
सुरेश खन्ना ने जापान के लोगों से कहा कि प्रदेश में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, बेहतर कनेक्टिविटी, विशाल उपभोक्ता बाजार, कुशल मानव संसाधन, नीति आधारित सुशासन और तेजी से विकसित हो रहा आधारभूत ढांचा इसकी बड़ी ताकत हैं। इनकों निवेश मित्र की जरूरत बताते हुए खन्ना ने कहा कि यूपी की प्रभावशाली व्यवस्थाओं ने कारोबार की राह आसान की है। विदेशों के साथ यूपी में निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया को गति इनकी वजह से ही मिली है।
मुख्यमंत्री के संवाद से मिली सफलता
पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा हुई थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच औद्योगिक और संस्थागत संवाद भी हुए थे। यही कारण है कि यूपी में निवेश को नई गति मिली है। अब ग्रीन हाइड्रोजन, ऑटोमोबाइल, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाएं बन रही हैं।
यह भी पढ़ें : बांग्लादेश से रिश्ते बनेंगे बेहतर, शेख हसीना मुद्दे पर सावधानी बरतें: जेएनयू प्रोफेसर
अन्य प्रमुख खबरें
-
इंइं ट्रेड फेयर में छाए विदिशा के उत्पाद, गौमय होने से कर रहे आकर्षित
2026-11-17
-
विदेशों में बढ़ी यूपी के फल-सब्जियों की मांग, मुरीद हुए अमेरिका-इटली और नेपाल
2026-11-17
-
भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 44% उछला, 31.97 अरब डॉलर पार
2026-11-17
-
दिसंबर-फरवरी में बढ़ सकती है EMI, RBI करेगा फैसला
2026-11-17
-
मेक इन इंडिया का दम, निवेश और मैन्युफैक्चरिंग ने पकड़ी रफ्तार
2026-11-17
-
ग्लोबल दबाव के बीच सपाट खुला बाजार, PSU बैंक-ऑटो में तेजी
2026-11-17
-
1.5 लाख के ऋण से शुरू किया कारोबार, आज सात मशीनों से दोना-पत्तल बना रहीं दुखना की महिलाएं
2026-11-17
-
बजट 2027-28 के लिए वित्त मंत्री ने की प्री-बजट परामर्श बैठक
2026-11-16
-
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 218 अंक उछला; आईटी शेयर चमके
2026-11-16
-
Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 5700 तक गिरे दाम
2026-11-16
-
CNG Price Hike: सीएनजी फिर हुई मंहगी, एक झटके में 1.50 रुपये बढ़े दाम
2026-11-15
-
भागलपुर के बाजारों में महंगाई हावी, छठपर्व पर 45 करोड़ का कारोबार
2026-11-15
-
Milk Price Hike: अमूल-मदर डेयरी के बाद वेरका ने भी बढ़ाए दूध के दाम
2026-11-13
-
महंगाई का झटका! प्याज 116% महंगा, खुदरा महंगाई 6.09% पार
2026-11-12
-
सोना 2,150 रुपये तक टूटा, चांदी भी धड़ाम! जानें आज के भाव
2026-11-12