इन्वेस्टमेंट और डिफेंस इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर बनेंगे यूपी के विकास की रीढ़
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक छह ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। सीएम योगी के विजन विकसित यूपी 2047 के लक्ष्य के साथ उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य को पाने में निवेश और रक्षा उद्योग ऐसे स्तंभ हैं जो यूपी की समृद्धि व देश की आत्मनिर्भरता का आधार बनेंगे। बीते साढ़े आठ सालों में यूपी में 45 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश मिल चुके हैं।
खबर विस्तार : -
लखनऊ : उत्तर प्रदेश अगले 22 वर्षों में एक नए औद्योगिक और सामरिक अवतार में ढलने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन 'विकसित यूपी 2047' के अंतर्गत प्रदेश को छह ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें निवेश और रक्षा उद्योग दो ऐसे स्तंभ हैं, जो न केवल प्रदेश की समृद्धि बल्कि पूरे देश की आत्मनिर्भरता का आधार बनेंगे। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश निवेश और उद्योग के क्षेत्र में पिछड़े राज्यों में गिना जाता था।
45 लाख करोड़ से अधिक के मिल चुके हैं निवेश
प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की स्थिति बेहद सीमित थी और रक्षा क्षेत्र में निजी भागीदारी लगभग नगण्य थी। न तो निवेशकों को सुरक्षित वातावरण मिलता था और न ही पर्याप्त नीति समर्थन। बीते साढ़े आठ साल में यूपी ने निवेश के क्षेत्र में ऐतिहासिक छलांग लगाई है। प्रदेश को अब तक 45 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 15 लाख करोड़ रुपए से अधिक को धरातल पर उतारा जा चुका है। इसके परिणामस्वरूप 60 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार और लाखों परिवारों को स्वरोजगार मिला है।
उद्यमियों के लिए 33 सेक्टरल नीतियां लागू
फरवरी 2024 में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान ही 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों का क्रियान्वयन शुरू हुआ। यूपी ने उद्यमियों के लिए 33 सेक्टरल नीतियां लागू कीं और ‘निवेश मित्र’ जैसे डिजिटल प्लेटफार्म को शुरू किया, जो देश का सबसे कुशल सिंगल विंडो पोर्टल बन चुका है। प्रदेश में टेक्सटाइल, लेदर, प्लास्टिक, परफ्यूम, केमिकल और फार्मा पार्क तेजी से विकसित हो रहे हैं। हरदोई-कानपुर में लेदर क्लस्टर, गोरखपुर में प्लास्टिक पार्क और कन्नौज में परफ्यूम पार्क प्रदेश को उद्योग का नया हब बना रहे हैं। आज यूपी देश का सबसे बड़ा एमएसएमई केंद्र है, जहां 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां कार्यरत हैं।
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से यूपी हो रहा मजबूत
फरवरी 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर ने यूपी को सामरिक मजबूती का केंद्र बना दिया है। आगरा, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ, झांसी और चित्रकूट में स्थापित छह नोड्स पर तेजी से काम हो रहा है। यूपी में अब तक 170 से अधिक एमओयू साइन हुए हैं, जिनसे 28 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश और 4600 से अधिक रोजगार का वादा है। इनमें अदाणी, एआर पॉलिमर, वैरिविन डिफेंस, एमिटेक इंडस्ट्रीज, और ब्रह्मोस जैसी नामचीन डिफेंस सेक्टर की कंपनियां कार्य शुरू कर चुकी हैं। जैसे, कानपुर में बुलेटप्रूफ जैकेट और आधुनिक सैन्य सामग्री का उत्पादन हो रहा है।
अलीगढ़ में स्मॉल आर्म्स और राडार तकनीक पर काम चल रहा है। सबसे बड़ी उपलब्धि है लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल का उत्पादन, जो प्रदेश को वैश्विक स्तर पर रक्षा उत्पादन का हब बनाएगा। रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए आईआईटी कानपुर और आईआईटी बीएचयू से समझौता किया है। ये संस्थान रक्षा निवेशकों को अनुसंधान एवं विकास, स्टार्टअप्स को इनक्यूबेशन, और नई तकनीक उपलब्ध कराने में मदद कर रहे हैं।
योगी का विजन, यूपी को मैन्युफैक्चरिंग एक्सपोर्ट, एफडीआई में पहला स्थान दिलाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट विजन है कि यूपी को मैन्युफैक्चरिंग एक्सपोर्ट और एफडीआई में देश में प्रथम स्थान दिलाना है। 2047 तक यूपी में फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की कम से कम 5 कंपनियां मुख्यालय स्थापित करें, इसके लिए रणनीतिक स्तंभ तय किए गए हैं। इनमें एयरोस्पेस, डिफेंस प्रोडक्शन, अपैरल, ईवी और सेमीकंडक्टर सेक्टर को सबसे अधिक वरीयता दी जा रही है। फिलहाल यूपी की जीएसडीपी करीब 353 बिलियन डॉलर है। लक्ष्य है कि 2030 तक इसे वन ट्रिलियन डॉलर, 2036 तक दो ट्रिलियन डॉलर और 2047 तक छह ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचना है। इसके लिए प्रदेश को 16 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर बनाए रखनी होगी। इसमें निवेश और रक्षा उद्योग दोनों प्रमुख आधार स्तंभ होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
देव दीपावली की भव्य तैयारी, 11 लाख दीयों से जगमग होगी काशी
2026-11-17
-
बिहार CM ने गन्ना विकास रथ को किया रवाना, दी जाएगी खेती की जानकारी
2026-11-17
-
UP में नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 लाख महिला वोटर्स बढ़ीं
2026-11-17
-
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग में हादसों में 12 की मौत
2026-11-17
-
UP Elections 2027 : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन शुरू
2026-11-16
-
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में बर्ड फ्लू का खतरा, बढ़ाई गई निगरानी
2026-11-16
-
MP में बाल विवाह रोकने के लिए 27 नवंबर को होंगे जागरूकता कार्यक्रम
2026-11-16
-
झांसी में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू, DM-SSP ने बाइक रैली रवाना की
2026-11-16
-
कर्नाटक में नए साल से ओला-उबर और ऑटो में डिजिटल मीटर अनिवार्य
2026-11-16
-
UP IAS Transfer: यूपी में 16 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 6 जिलों के DM भी बदले
2026-11-16
-
UP में बेकरी-कन्फेक्शनरी के उत्पादों पर मनमानी रोकने को निर्देश जारी
2026-11-16
-
साबरमती रिवरफ्रंट का फेज 2 और 3 के बाद 40 किमी तक होगा विस्तार
2026-11-16
-
तमिलनाडु के चोलेश्वर मंदिर का 6.8 करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार
2026-11-16
-
कुलगाम हमले के बाद हाई अलर्ट, आतंकियों के मिले अहम सुराग
2026-11-16
-
कानपुर: पांच मंजिला राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग, महिला और किशोर की मौत
2026-11-16