Indian Stock Market में बदला सत्ता संतुलन, डीआईआई बने सबसे मजबूत खिलाड़ी
खबर सार :-
भारतीय शेयर बाजार में डीआईआई की बढ़ती हिस्सेदारी यह संकेत देती है कि घरेलू निवेशक अब बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। एफआईआई की घटती भागीदारी के बावजूद बाजार में स्थिरता बनी हुई है, जो मजबूत घरेलू पूंजी प्रवाह का परिणाम है। यह बदलाव लंबे समय तक बाजार को मजबूती प्रदान कर सकता है।
खबर विस्तार : -
DII Investment: भारतीय शेयर बाजार में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहा है। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की हिस्सेदारी अब 20 प्रतिशत के पार पहुंच गई है, जिससे बाजार में उनकी भूमिका पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गई है। सोमवार को जारी मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की रिपोर्ट के अनुसार, यह बदलाव केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय पूंजी बाजार की संरचना में गहरे परिवर्तन का संकेत देता है।
शेयर बाजार में 23.4 अरब डॉलर का निवेश
रिपोर्ट बताती है कि वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में डीआईआई ने भारतीय शेयर बाजार में 23.4 अरब डॉलर का निवेश किया। पूरे साल के लिहाज से देखें तो यह निवेश 90.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह आंकड़ा दर्शाता है कि घरेलू निवेशकों का भरोसा बाजार पर लगातार मजबूत हो रहा है, भले ही वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताएं बनी हुई हों।
DII की आक्रामक खरीदारी
डीआईआई की आक्रामक खरीदारी ने विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली के दबाव को काफी हद तक संतुलित किया है। वर्ष 2025 में एफआईआई ने करीब 18.8 अरब डॉलर की शुद्ध बिकवाली की थी। इसके बावजूद बाजार में बड़ी गिरावट नहीं आई, जिसका श्रेय घरेलू पूंजी के मजबूत प्रवाह को दिया जा रहा है।
आईपीओ और एफपीओ से जुटाए करोड़ों रुपये
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि डीआईआई ने आईपीओ और एफपीओ के जरिए कंपनियों द्वारा जुटाई गई भारी-भरकम राशि को भी सहारा दिया। वर्ष 2024-25 में कंपनियों ने प्राथमिक बाजार से लगभग 1.95 लाख करोड़ रुपये जुटाए, जिसमें घरेलू संस्थागत निवेशकों की भूमिका बेहद अहम रही। इससे यह स्पष्ट होता है कि अब भारतीय कंपनियां पूंजी जुटाने के लिए केवल विदेशी निवेश पर निर्भर नहीं हैं।

डीआईआई की हिस्सेदारी में लगातार इजाफा
आंकड़ों के अनुसार, 2021 के बाद से डीआईआई की हिस्सेदारी में लगातार इजाफा हो रहा है। निफ्टी 500 में उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 20.6 प्रतिशत हो गई है, जबकि एफआईआई की हिस्सेदारी घटकर 18.4 प्रतिशत पर आ गई है। बीते एक साल में डीआईआई की हिस्सेदारी में 2.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं तिमाही आधार पर इसमें 0.60 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इसके उलट, एफआईआई की हिस्सेदारी सालाना आधार पर 0.50 प्रतिशत घटी है, हालांकि तिमाही आधार पर इसमें मामूली 0.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। दिसंबर 2025 तिमाही तक डीआईआई के पास निफ्टी 50 में लगभग 24.8 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जबकि विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 24.3 प्रतिशत रही।
वर्ष 2025 में 3.34 लाख करोड़ रुपये का SIP निवेश
बाजार विश्लेषकों का मानना है कि एफआईआई की हिस्सेदारी पिछले आठ तिमाहियों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी है, जबकि घरेलू निवेश में लगातार मजबूती आ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव अस्थायी नहीं बल्कि संरचनात्मक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में 3.34 लाख करोड़ रुपये का एसआईपी निवेश, पेंशन फंड्स की बढ़ती भागीदारी और नई एसेट मैनेजमेंट कंपनियों के प्रवेश ने घरेलू निवेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इससे भारतीय शेयर बाजार अब पहले की तुलना में ज्यादा आत्मनिर्भर और स्थिर बनता जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
RBI MPC में रेट बढ़ोतरी के आसार, SBI ने जताया 25 bps का अनुमान
2026-10-02
-
सेबी का नया दांव: अब ऐप-वेबसाइट पर दिखेगा निवेश का पूरा जोखिम
2026-10-02
-
एचडीएफसी बैंक को मिला नया बॉस, अनूप बागची होंगे एमडी-सीईओ
2026-10-02
-
FSSAI ने दो कंपनियों का फूड बिजनेस लाइसेंस किया निलंबित
2026-10-01
-
LPG Cylinder Price Hike: एलपीजी सिलेंडर 62.50 रुपये हुआ महंगा
2026-10-01
-
सितंबर माह में 23 प्रतिशत बढ़ी यूपीआई लेनदेन की संख्या
2026-10-01
-
तकनीक-विनिर्माण साझेदारी की ओर बढ़ चुके भारत-अमेरिका के आर्थिक रिश्ते
2026-09-30
-
Apple Pay भारत में हुआ लॉन्च, बिना पिन-OTP के होगी पेमेंट
2026-09-30
-
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के आज फिर गिरे दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट
2026-09-30
-
Share Market Today: महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत
2026-09-30
-
वेयरहाउसिंग-लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के नए विकास केंद्र बनेंगे ओडिशा, बंगाल
2026-09-29
-
Gold Silver Price: सोने में भारी गिरावट, चांदी भी 9000 रुपये तक हुई सस्ती
2026-09-29
-
फास्टैग एनुअल पास ने पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
2026-09-28
-
मेक इन इंडिया के 12 साल, इलेक्ट्रॉनिक्स-मोबाइल उत्पादन में उछाल
2026-09-25
-
NSE शेयरों में लिस्टिंग के दूसरे दिन मुनाफावसूली, 1.6% तक फिसला भाव
2026-09-25