यूपी के कई जिलों में हो रही अमरूद की खेती, लखनऊ और प्रयागराज के वैज्ञानिक सिखा रहे तरकीब

खबर सार :-

अमरूद की खेती यूपी में सदियों से की जा रही है। इसमें अब बदलाव आ रहा है। किसानों की ज्यादा कमाई के लिए ज्यादा प्रयास किए जा रहे हैं। कम दूरी घेरने वाले पौधे विकसित किए गए हैं। यह अंगूर के बेल की तरह लकड़ियों में टिकाए जाते हैं। इनमें उत्पादन भी खूब हो रह है। प्रशिक्षक भी यूपी में ही मिल रहे हैं।
अमरूद के उत्पादन में तकनीक व लाभ है नया, तारों में टिकते पौधे कमाई दो गुना

खबर विस्तार : -

प्रयागराज, अमरूद की परंपरागत खेती से किसानों का मन भर चुका है। इसकी तुलना में स्पेलियर तकनीक अपनाई जा रही है। यह अभी करीब एक दशक तक लाभकारी रहेगी। इसमें किसान अधिक और गुणवत्तायुक्त उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। वैज्ञानिकों की सहायता से किसान यूपी के कई जिलों में इस तकनीकी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

अमरूद के पौधों को दो से तीन मीटर की दूरी पर कतारों में लगाया जाता है। यह पौधे ढांचा में चढा दिए जाते हैं। ज्यादा फैलाव इनमें नहीं होने दिया जाता है। इस संबंध में शुआट्स नैनी के प्रसार निदेशालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र कुमार किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें :शहडोलः खेत की मेड़ पर अरहर उगाई, नई मिसाल पेश कर रहे सुडवार के किसान

कतारों में लगाएं पौधे और तकनीक अपनाएं

अमरूद के उत्पादन को बढ़ाने के लिए सरकार के औद्यानिक विभाग का जोर है। इस लिए प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरोबाग में मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास मिशन योजना के अंतर्गत तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। यहां पर बताया गया कि दो से तीन मीटर की दूरी पर कतारों में पौधे लगाकर स्थायी ढांचे पर चढ़ाने से बेहतर परिणाम सामने आएगा। यहां लगातार किसान प्रशिक्षण भी लेते रहते हैं। इस तकनीक की खासियत है कि उत्पादकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण में ज्यादा लाभ की उम्मीद सच बन रही है।

 बड़ी संख्या में किसानों को प्रशिक्षण के दौरान उद्यान विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अनुराग तायडे ने बागों और पौधों में लगने वाले कीट एवं बीमारियों की भी जानकारी दी है। इनकी पहचान और उनके नियंत्रण के उपाय भी बताए गए हैं। जरूरी नहीं है कि हमेशा कृषि रक्षा रसायनों के दुष्प्रभाव हों, बस उनका संतुलित उपयोग होना चाहिए। कीट और बीमारियों से फसल को आर्थिक नुकसान होने की स्थिति में मिले प्रशिक्षण का उपयोग कर रहे किसानोें ने फसल के प्रति उम्मीद जताई है।

अमरूद में वेज ग्राफ्टिंग तकनीक अपनाई जाती है। नवंबर से जनवरी के बीच अमरूद की ग्राफ्टिंग कर कलमी पौधे तैयार किए जा सकते हैं। प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर के अलावा कई जिलों में किसान इसका लाभ ले रहे हैं। प्रयागराज समेत चार जनपदों में अमरूद की पैदावार बढ़ाने के लिए इस्पेलियर सघाई प्रणाली नामक एक नई बागवानी तकनीक का पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। 

लखनऊ के वैज्ञानिकों ने कई जिलों के किसानों को दी ट्रेनिंग

लखनऊ के केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के वैज्ञानिकों ने इसे विकसित किया है। अमरूद के पेड़ों की शाखाओं को तारों पर लपेट दिया जाता है। इनको बराबर धूप मिलता रहा से एक साल बाद यह फसल को दो गुना कर देंगे। पुरानी पद्धति से होने वाली बागवानी में तीन से लेकर छह मीटर की दूरी के बीच पेड़ लगाए जाते थे। पेड़ के बड़े होने पर उनकी डालें पूरे बाग में छा जाती थी।

धूप सिर्फ ऊपर के हिस्से पर ही लगती थी। खोजी गई तकनीकी में प्रयागराज के साथ ही सीतापुर, उन्नाव और बाराबंकी जनपदों में के किसानों को लाभ जल्द मिलने लगा है। इस पद्धति से तैयार हो रहे नए बाग में अगले वर्ष तक फसल का उत्पादन शुरू होगा। इस पद्धति में कतारबद्ध पौधे रोपे जाते हैं। इन्हीं एंगल में कुछ-कुछ दूरी पर छेद करके तार बांध दिए जाते हैं। 

उत्पादन के लिए कुछ नया करते रहना है जरूरी 

जब पौधों की शाखाएं तेजी से बढ़ने लग जाएं, इनको तारों में लपेट दिया जाता है। इससे वह इधर-उधर नहीं फैलते हैं। हर पौधे को पर्याप्त धूप मिलती है। जो शाखाएं नई होती हैं, उनमें ही फल आते हैं। फसल के सात से आठ माह पहले पेड़ों की छटाई होती। अधिक से अधिक नई शाखाएं निकालने के लिए छंटाई जरूरी है। अभी तक जिस पद्धति से बागवानी होती आई है, उसमें एक हेक्टेयर में 300 से लेकर अधिकतत एक हजार पौधे लगाए जाते थे। अब एक हेक्टेयर की बाग में करीब 1600 पौधे तक लगाए जा सकेंगे। 

यह भी पढ़ें : भारत और नेपाल का एक और सफल प्रयास, 12 कुमाऊं रेजिमेंट और ज्वालादल गण के बीच सैन्य अभ्यास

अन्य प्रमुख खबरें