लखनऊ, वर्तमान में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीयों ने जिस तरह से मोर्चा खोल रखा है, उससे आज के भारत की पहचान उजागर हो रही है। कांग्रेसी नेता शशि थरूर की अगुवाई वाला सर्वदलीय शिष्टमंडल अमेरिकी देश पनामा में पाकिस्तान का आतंकवाद स्नेह, को ऐसे उजाकर किया है, जिसे सुनकर वहां के लोगों को पाकिस्तान के बारे में और जानने की जरूरत नहीं पड़ेगी। थरूर ने साफ शब्दों में कह दिया है कि आतंकवाद को करारा जवाब ही दिया जाएगा। उनका अंदाज बिलकुल बदला रहा, उन्होंने बताया कि भारत कभी झुकने वाला नही है।
ऑपरेशन सिंदूर’ की बात करते हुए शशि थरूर ने पाकिस्तानी सेना की कारगुजारियां से परिचित कराया। वैसे तो कांग्रेस और भाजपा देश की धुरविरोधी पार्टियां हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर विदेशों में हमेशा से राष्ट्रीय एकता के लिए जानी जाती हैं। इसी मिसाल को थरूर ने पेश करते हुए कहा कि ’हमने पाकिस्तान में आतंकी मुख्यालयों को निशाना बनाया। वहां कुछ जानें गईं। एक कार्यक्रम में थरूर ने यह भी कहा कि आतंकवादियों ने हमें डराने की कोशिश की थी, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने जिस पर प्रतिबंध लगाया था, उसका गौरव बढ़ाने के लिए बेचैन है। थरूर ने विभिन्न देशों को बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 महिलाओं को माथे का सिंदूर मिटा दिया। इसलिए हमने फैसला किया है कि हम दिखाएंगे कि खून का रंग एक जैसा ही होता है। पाकिस्तान की हरकतों की पोल खोलने के लिए कई दलों के नेता विदेश दौरे पर हैं। थरूर भी यही काम विदेशों में कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ’भारत अब अपना दूसरा गाल आगे नहीं करेगा। यदि आगे भी आतंकवादी हमला हुआ तो उसका जवाब भी दिया जाएगा। थरूर की अगुवाई वाला शिष्टमंडल कई देश होकर पनामा पहुंचा है।
अन्य प्रमुख खबरें
गांधी का संदेश आज भी शांति की राह दिखाता हैः संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस
अमेरिका में शटडाउन का संकटः सीनेट में असफल वित्तीय प्रस्ताव, सरकारी दफ्तरों पर ताले लगने की संभावना
Pakistan Quetta Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में भीषण बम विस्फोट, 16 लोगों की मौत, कई घायल
अफगानिस्तान में मारा गया इस्लामिक स्टेट खुरासान का वरिष्ठ कमांडर, कई हमलों में था शामिल
Petal Gehlot: संयुक्त राष्ट्र में आतंक पर भारत की इस महिला अधिकारी ने पाक PM शहबाज को धो डाला
Pakistan-Bangladesh relations: पाकिस्तान बढ़ा रहा बांग्लादेश से नजदीकियां, यूनुस से मिले शहबाज शरीफ
Super Typhoon Ragasa : ताइवान, फिलीपींस के बाद हांगकांग और दक्षिणी चीन में मचाई जमकर तबाही
बीएसओ के पूर्व अध्यक्ष की हत्या से बिगड़े हालात, बीएलएफ ने मारे पाकिस्तानी सैनिक
रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ट्रंप ने बदले सुर, कीव से जुड़ा किया चौंकाने वाला दावा
UAE Visa Ban: अमेरिका के बाद यूएई ने बदली वीजा पॉलिसी, 9 देशों के नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध
बगराम एयरबेस को लेकर ट्रंप की अफगानिस्तान को चेतावनी: परिणाम भुगतने की धमकी
ट्रंप ने H-1B वीजा की फीस 10 गुना से भी ज्यादा बढ़ाई, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर