Japan Earthquake 2025: जापान में भूकंप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सोमवार को फिर से धरती हिल गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, सोमवार शाम स्थानीय समयानुसार 4:23 बजे (07:23 GMT) पूर्वोत्तर जापान के सानरिकु तट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था।
JMA ने बताया कि समुद्र के स्तर में मामूली बदलाव देखने को मिला है, लेकिन किसी बड़ी सुनामी का खतरा नहीं है। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि इस झटके से कोई गंभीर नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, तटीय इलाकों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तोहोकू क्षेत्र के कई हिस्सों में भूकंप की तीव्रता जापान के सात स्तरीय भूकंपीय पैमाने पर 3 दर्ज की गई।
इससे पहले रविवार शाम 5 बजकर 3 मिनट पर 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके बाद इवाते प्रांत में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी। स्थानीय प्रशासन ने ओफुनाटो शहर के तटीय क्षेत्रों में स्थित 2,825 घरों को खाली करने का आदेश दिया। करीब 6,138 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। जापानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 5:39 बजे ओफुनाटो बंदरगाह पर 10 सेंटीमीटर ऊंची लहरें दर्ज की गईं।
भूकंप के झटकों से परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। पूर्वी जापान रेलवे कंपनी ने बताया कि तोहोकू शिंकानसेन (बुलेट ट्रेन) सेवा को सेंडाइ और शिन-आओमोरी स्टेशनों के बीच अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। कंपनी के अनुसार, सुरक्षा जांच के बाद ही परिचालन दोबारा शुरू किया जाएगा।
मोरियोका शहर, इवाते के याहाबा कस्बे और मियागी प्रांत के वाकुया कस्बे में भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऊंचे स्थानों पर रहें और आफ्टरशॉक (दोबारा झटके) की स्थिति में सुरक्षित स्थानों की ओर जाएं।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली