Anunay Sood : दुबई के प्रसिद्ध ट्रैवल इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद का 32 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अचानक उनकी मौत से उनके परिवार और फैंस में गहरा शोक फैल गया है। अनुनय सूद ने सोशल मीडिया पर ट्रैवल व्लॉग्स और रील्स के माध्यम से यात्रा की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुके थे। इंस्टाग्राम पर उनके 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे, और उनका यूट्यूब चैनल भी लोकप्रिय था, जिसमें लगभग 3.8 लाख सब्सक्राइबर थे।

कई प्रतिष्ठित ट्रैवल डेस्टिनेशन्स पर अपनी यात्रा की जानकारी साझा करने वाले अनुनय सूद ने 2022 से 2024 तक फोर्ब्स इंडिया की 100 डिजिटल स्टार्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में भी सफलता पाई थी। इसके अलावा, फोर्ब्स ने उन्हें दुबई का प्रमुख फोटोग्राफर भी घोषित किया था। उनकी आखिरी पोस्ट लास वेगास से थी, और उनकी परिवार ने इंस्टाग्राम पर उनके निधन की सूचना दी है। हालांकि, उनकी मृत्यु के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। परिवार ने सभी से अनुरोध किया है कि वे सहानुभूति दिखाएं, लेकिन घर के बाहर भीड़ न लगाएं और उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें।
अन्य प्रमुख खबरें
Donald Trump का बड़ा बयान: “Tariff नहीं ले सकता, लेकिन व्यापार पूरी तरह बंद कर सकता हूं”
अमेरिका-ईरान के बीच आज का दिन खास, जिनेवा में होगी समझौते के लिए दूसरे राउंड की बातचीत
Pakistan: धमाके से दहला खैबर पख्तूनख्वा, मोटरसाइकिल में फटा टाइम बम, बच्चे सहित...
यूरोप और कनाडा आर्थिक और रणनीतिक सहयोग कर रहे तेज, भारत को बना रहे ‘तीसरा ध्रुव’
भारत को बांग्लादेश के चुनाव नतीजों का इंतजार, जनादेश पर नजर : विदेश मंत्रालय
Bangladesh: बांग्लादेश में वोटिंग के बीच एक और हिंदू युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव
जेन-जी आंदोलन के बाद नेपाल में हो रहा राजनीतिक बदलाव, अमेरिका को बड़े अवसरों की उम्मीद