CM Yogi: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली के बाद गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने गन्ने की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। सीएम योगी ने गन्ने की जल्दी पकने वाली किस्मों का दाम अब 400 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जबकि सामान्य किस्मों का रेट 390 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गन्ने की कीमत में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले से राज्य के गन्ना किसानों को लगभग 3000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से किसानों के चेहरे खिल गए है।
आधिकारिक बयान के मुताबिक योगी सरकार ने लगातार गन्ने की कीमत बढ़ाई है और 2017 से न्यूनतम समर्थन मूल्य में चार बार बढ़ोतरी की गई है। पिछले साढ़े आठ सालों में गन्ना किसानों को रिकॉर्ड 2,90,225 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। 2007 से 2017 तक सिर्फ 1,47,346 करोड़ रुपये ही गन्ने के दाम के तौर पर दिए जा सके थे। 2017 से पिछले साढ़े आठ सालों में सिर्फ गन्ने के लिए 2,90,225 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। जो पिछली सरकारों के 10 वर्षों के भुगतान से 1,42,879 करोड़ रुपये अधिक है।
फिलहाल राज्य में 122 चीनी मिलें चल रही हैं, जो देश में दूसरे नंबर पर सबसे ज़्यादा हैं। पिछले आठ सालों में चार नई चीनी मिलें लगाई गईं, छह बंद मिलों को फिर से खोला गया। जिससे चीनी उद्योग में 12,000 करोड़ रुपये का निवेश आया है। वहीं 'स्मार्ट गन्ना किसान' सिस्टम ने गन्ना पर्ची सिस्टम को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है, जिससे बिचौलियों का रोल खत्म हो गया है। इसी के साथ ही गन्ने की कीमत का पेमेंट अब सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में DBT हो रहा है। इसके अलावा एथेनॉल उत्पादन और गन्ना क्षेत्रफल में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। गन्ने के एरिया में भी काफी बढ़ोतरी हुई है, जो 20 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 29.51 लाख हेक्टेयर हो गया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में गन्ना किसान लगातार कीमतों में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। हाल ही में, हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने की कीमतें बढ़ाने के बाद, यूपी में भी यह मांग तेज़ हो गई थी। इससे पहले, 2021-22 के पेराई सीजन से पहले, विधानसभा चुनावों से पहले 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई