अयोध्याः रामनगरी अयोध्या में लक्ष्मण पथ के चौड़ीकरण की जद में आ रहे मांझा जमथरा और बंधा के 300 प्रभावित परिवार के घरो की समस्याओं को लेकर निषाद समाज के अध्यक्ष श्यामलाल निषाद शुक्रवार को भाजपा पूर्व सांसद लल्लू सिंह के आवास पहुंचे।
जहां सभी ने अपनी समस्याओं को लेकर पूर्व सांसद को पत्र के जारिये अवगत कराया। इस दौरान सांसद ने आश्वासन दिया। कोई भी बेघर नहीं होगा जब तक उनको कहीं बसाया ना जाए। वहीं निषाद समाज के अध्यक्ष श्यामलाल निषाद ने बताया कि जमथरा से लेकर चक्रतीर्थ तक बंधा चौड़ीकरण हो रहा है जिसमे निषाद समाज और यादव समाज के लगभग 300 घरो के लोग प्रभावित हो रहे हैं। जिनकी समस्या को लेकर भाजपा पूर्व सांसद लल्लू सिंह से मुलाकात की गई है।
हमारी मांग है कि बंधा चौड़ीकरण की जद में जो भी परिवार आ रहे है उनको जमीन के बदले जमीन दी जाए क्योंकि ये सभी गरीब हैं। जमीन खरीदकर घर नहीं बना सकते और लगभग दो पुस्तों से यही रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण से उसका परिवार बेघर होने की स्थिति में है। बिना मुआवज़े और वैकल्पिक आवास के वे अपने परिवार सहित जीवनयापन नहीं कर पाएंगे। इसलिए प्रभावित परिवारों ने उचित मुआवजा और रहने योग्य जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।
बता दे कि पत्र में पूर्व सांसद से अनुरोध किया गया है कि मामले की जांच कर प्रभावित लोगों को न्याय दिलाते हुए उनके मकानों का उचित मूल्यांकन कर मुआवज़ा दिया जाए तथा उन्हें रहने के लिए भूमि आवंटित की जाए। इस मौक़े पर ख़ुश निषाद, लल्ला निषाद ,मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर राजकुमार निषाद, राजा बाबू निषाद, विनोद राज यादव, विशाल निषाद, सियाराम निषाद, रामफल निषाद, सुभाष निषाद, सज्जन निषाद, सुगरा देवी, नेहा निषाद, गीता निषाद, ललिता निषाद और निषाद समाज के और यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल