सोनभद्र: जनपद के थाना कोन क्षेत्र में पुलिस पर हुए हमले का गंभीर मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पहुँची पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया, जिसमें पीआरवी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और बीच-बचाव कर रहे पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7:53 बजे पीआरवी 7505 को ग्राम हडवरिया टोला परसवा से पारिवारिक विवाद में मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया गया। हालांकि, विवाद सुलझने के बजाय और अधिक उग्र हो गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पुलिस टीम पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
इस अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उपद्रवियों के पथराव में पीआरवी 3095 का पिछला शीशा और अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं पीआरवी 7505 को भी नुकसान पहुंचा। घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को चोटें आईं, हालांकि स्थिति को संभालते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और हालात पर काबू पाया गया।
घटना के संबंध में हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव की तहरीर पर थाना कोन में मुकदमा अपराध संख्या 254/25 दर्ज किया गया। मामले में विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 दिसंबर 2025 को इस मामले में शामिल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में वीरेंद्र, बब्लू, शिवप्रसाद, विवेक एवं रम्भा शामिल हैं। सभी अभियुक्त ग्राम हडवरिया टोला परसवा के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने, पुलिस पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह