सुल्तानपुर: शनिवार को बल्दीराय तहसील परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत आम जनमानस के लिए न्याय की उम्मीद बनकर सामने आई। लोक अदालत के माध्यम से वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर ही समाधान कर नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान की गई। सरल, सुलभ और त्वरित न्याय की अवधारणा को साकार करती इस लोक अदालत में भारी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपने-अपने विवादों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण कराया।
तहसील स्तर पर आयोजित लोक अदालत में राजस्व विभाग से संबंधित 40 वाद, जाति प्रमाण पत्र के 128, आय प्रमाण पत्र के 243 तथा अन्य श्रेणी के 1148 मामलों सहित कुल 1559 वादों का सफल निस्तारण किया गया। तहसीलदार अरविंद तिवारी ने इन मामलों की गहन सुनवाई करते हुए पक्षकारों की सहमति से तत्काल समाधान कराया, जिससे फरियादियों के चेहरे पर संतोष साफ झलकता रहा।
वहीं उप जिलाधिकारी बल्दीराय प्रवीण कुमार द्वारा शमनीय आपराधिक मामलों के 544, राजस्व संबंधी 5 तथा अन्य श्रेणी के 494 मामलों सहित कुल 1041 वादों का निस्तारण कराया गया। अधिकारियों की सक्रिय भूमिका और सकारात्मक दृष्टिकोण के चलते विवादों का निपटारा बिना किसी लंबी कानूनी प्रक्रिया के संभव हो सका।
लोक अदालत की कार्यवाही के दौरान तहसीलदार अरविंद तिवारी एवं नायब तहसीलदार गुलाब सिंह सहित तहसील प्रशासन की पूरी टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित, सस्ता और न्यायपूर्ण समाधान उपलब्ध कराना है। लोक अदालत के माध्यम से न केवल लोगों का समय और धन बचा, बल्कि न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ भी कम हुआ।
फरियादियों ने लोक अदालत की सराहना करते हुए कहा कि यदि ऐसे आयोजन नियमित रूप से हों तो आम जनता को न्याय पाने में बड़ी सहूलियत मिलेगी। कुल मिलाकर, बल्दीराय तहसील में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत न्यायिक व्यवस्था में विश्वास को मजबूत करने वाला सफल आयोजन साबित हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह