UP BJP President: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से लोकसभा सांसद पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय है। केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Pankaj Choudhary ) ने शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। खुद सीएम योगी उनके नामांकन पत्रों में प्रस्तावक बने हैं। इसलिए, पंकज चौधरी के नाम की घोषणा अब सिर्फ एक औपचारिकता है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल रविवार को पंकज चौधरी के नाम ऐलान करेंगे। इस बीच, लखनऊ में नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत और अभिनंदन की तैयारियां भी जोरों पर हैं। केंद्रीय नेतृत्व रविवार को नए अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा करेगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल यूपी बीजेपी अध्यक्ष चुनाव के लिए दोपहर 1:45 बजे की फ्लाइट से लखनऊ पहुंचेंगे।
बता दें कि उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार पंकज चौधरी (Pankaj Choudhary ) ने चार सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन पत्रों में प्रस्तावक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सूर्यप्रताप सिंह शाही,स्वतंत्र देव सिंह, दारा सिंह चौहान, एके शर्मा, कमलेश पासवान और असीम अरुण नाम शामिल है।
इससे पहले, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के बारे में कहा था कि आज सभी बीजेपी सांसदों को बुलाया गया है, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है, और इसके लिए सभी को बुलाया गया है। दरअसल पंकज चौधरी कुर्मी (ओबीसी) समुदाय से आते हैं, जो यूपी में एक बड़ा और महत्वपूर्ण वोट बैंक है। हालांकि पार्टी के पास पहले से ही कई प्रमुख ओबीसी चेहरे हैं, लेकिन पंकज पर दांव लगाकर पार्टी ने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन का मुकाबला करने की कोशिश की है। राजनीतिक जानकारों की माने तो, बीजेपी ने पंकज चौधरी को राज्य में पार्टी का नया चेहरा बनाकर एक अलग रणनीति अपनाई है। यह कदम जातिगत समीकरणों को संतुलित करने और पार्टी संगठन को फिर से मजबूत करने की कोशिश है।
गौरतलब है कि 12 दिसंबर को बीएल संतोष के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ चुनाव प्रक्रिया को लेकर एक बैठक हुई थी। उस बैठक में उन्होंने सभी की सहमति ले ली थी। केंद्रीय नेतृत्व से निर्देश दिया गया था। शनिवार का दिन पहले से ही नामांकन के लिए तय था। सुबह से ही पार्टी कार्यालय में गहमागहमी थी। वहीं दिल्ली से लखनऊ पहुंचे पंकज ने अपना नामांकन दाखिल किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल