शाहजहांपुरः जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत गैर-सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा-एक / पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश हेतु पात्रता, प्रक्रिया, शुल्क प्रतिपूर्ति, वित्तीय सहायता एवं अनुश्रवण के सम्बन्ध में बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आरटीई (शिक्षा का अधिकार) तहत गैर-सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा-एक / पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश हेतु पात्रता, प्रक्रिया, शुल्क प्रतिपूर्ति वित्तीय सहायता एवं अनुश्रवण के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के निजी स्कूलों में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू करने आदि पर चर्चा की गई । उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को प्रवेश कराने के लिए लक्ष्य दिया जाए आंगनवाड़ी केन्द्रों में पढ़ने वाले बच्चों को आरटीई के तहत प्रवेश कराने के लिए ब्लाकवार सीडीपीओ को भी लक्ष्य निर्धारित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवेश में 25% आरक्षित सीटों को भरा जाए। यह सुनिश्चित करना कि 6-14 साल के बच्चों (दुर्बल और वंचित वर्ग) को निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश दिलाया जाए। उन्होंने आरटीई सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों की मैपिंग और आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए। ताकि सीटें खाली न रहें और अधिक से अधिक बच्चों को लाभ मिले। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार,जिला बेसिक अधिकारी दिव्या गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई