Hooghly Snakes: पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले के आरामबाग उपखंड में सांपों के काटने की घटनाएं चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई हैं। पिछले छह महीनों में कुल 500 से ज्यादा लोगों को सांपों ने काटा है। इनमें से पांच लोगों की जान भी जा चुकी है। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
मेडिकल कॉलेज के आंकड़ों के अनुसार, 6 महीने में 516 लोगों को सांप के काटने का शिकार हो गए है। जनवरी में सांप के काटने के कारण 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरवरी में यह संख्या बढ़कर 64 हो गई, जिनमें से एक मरीज शहर का निवासी था। मार्च में 57 लोगों को सांपों ने काटा था, अप्रैल में यह आंकड़ा बढ़कर 74 हो गया। मई में साँप के काटने से रिकॉर्ड 107 लोग बीमार पड़े। जून में सबसे ज़्यादा 196 मामले सामने आए, जिनमें शहर के 10 निवासी भी शामिल थे। जुलाई में भी सांप के काटने के कई मामले सामने आए हैं।
आरामबाग मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामप्रसाद राय ने बताया कि अनुमंडल में सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हालांकि समय पर इलाज मिलने से मृत्यु दर कम है, लेकिन कई बार मरीज को मृत अवस्था में लाया जाता है, जिससे उसकी जान बचाना संभव नहीं हो पाता। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप के काटने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें, बिना देर किए, अन्यथा परिणाम घातक हो सकते हैं।
सूत्रों का कहना है कि आरामबाग के अलावा बांकुड़ा, मिदनापुर और पूर्वी बर्दवान के विभिन्न इलाकों से भी सांप काटने के मरीज यहां हर दिन इलाज के लिए पहुंचते हैं। बरसात के मौसम में सर्पदंश के कारण औसतन हर दिन आठ से दस लोग भर्ती हो रहे हैं। इसे देखते हुए आपातकालीन विभाग में विशेष व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि जलभराव और गीले वातावरण के कारण सांपों का प्रकोप बढ़ गया है। खेतों में काम कर रहे किसान और घरों में मौजूद लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इलाज में देरी कई बार मरीज की हालत गंभीर बना देती है। इसलिए लोगों को अधिक सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल