अयोध्या: जनौरा लालबाग संपर्क मार्ग पर जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नाले का पानी आए दिन सड़क पर भर जाता है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चों और राहगीरों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार वाहन भी जलभराव में फंस जाते हैं, जिससे जाम लग जाता है।
सामाजिक कार्यकर्ता लकी ने बताया कि यह समस्या काफी समय से है, नाला निर्माण कर रहे ठेकेदार ने नाला खोदकर छोड़ दिया, लेकिन नगर निगम और जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। मोहल्लेवासियों ने पार्षद और नगर निगम के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। मोहल्ले के दर्जनों लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्द ही इस जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
स्थानीय स्कूलों के छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने के लिए इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है, लेकिन जलभराव और कीचड़ के कारण बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। छोटे वाहन फंस जाते हैं। अभिभावकों ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की और इसे बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बताया। प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम ने न तो नाले की सफाई की और न ही जल निकासी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था की।
लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। स्थानीय निवासियों की मांग है कि नाले की नियमित सफाई की जाए और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जनौरा वजीरगंज रोड पर यातायात सुचारू रूप से चल सके। विरोध प्रदर्शन करने वालों में शाहबाज, सोनू, लकी, बाबू, दुर्गा, दिनेश गुल्लू सिंह, वारिस आदिल मोनू बबलू समेत दर्जनों लोग शामिल थे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई