लखनऊ: परिवहन विभाग के फेसलेस लर्निंग लाइसेंस की तकनीकी गड़बड़ियां आवेदकों की मुसीबतें हर दिन बढ़ा रही हैं। विभाग को आवेदकों की ओर से कई बार शिकायतें भी मिली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही वजह है कि साइबर जालसाजों की अवैध गतिविधियां अब भी फल-फूल रही हैं। आवेदक ठगी का शिकार हो रहे हैं। फतेहपुर के धीरेंद्र कुमार नाम के युवक ने लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब अपना फाइनल प्रिंट चेक किया तो वह हैरान रह गया। धीरेंद्र कुमार के नाम की जगह FROUD SALE और उनके पिता राम आसरे की जगह PAYMENT MAT KAR ASRE लिखा हुआ था।
परिवहन विभाग की चार दर्जन से अधिक सेवाएं ऑनलाइन की जा चुकी हैं। ऑनलाइन हो चुकी अधिकतर सेवाओं में आरटीओ कार्यालय का हस्तक्षेप खत्म हो चुका है। ऑनलाइन हो चुकी सेवाओं में लर्निंग लाइसेंस भी शामिल है। लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदक को सारथी पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। फेसलेस लर्निंग लाइसेंस के लिए एकमात्र जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड है। फेसलेस के तहत आधार कार्ड पर दर्ज नाम और पता लर्नर लाइसेंस पर दिखाई देता है। फतेहपुर निवासी धीरेंद्र कुमार ने 15 अप्रैल को लर्नर लाइसेंस के लिए आवेदन किया और फीस जमा कर टेस्ट पास करने के बाद लाइसेंस डाउनलोड कर लिया।
लाइसेंस पर अपना और पिता का नाम देखकर धीरेंद्र के होश उड़ गए। पूरा नाम बदला हुआ था। इसके बाद वह फतेहपुर आरटीओ कार्यालय गए। वहां से भी कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद वह कई दिनों तक साइबर कैफे के चक्कर काटते रहे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। परेशान होकर उन्होंने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामला परिवहन विभाग मुख्यालय पहुंचा। परिवहन आयुक्त बृजेश नारायण सिंह ने इस मामले पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) को पत्र लिखकर इन खामियों को दूर करने को कहा है। परिवहन आयुक्त बीएन सिंह का कहना है कि लर्निग लाइसेंस में ऐसा मामला सामने आया है कि आवेदक और उसके पिता का नाम एडिट कर बदल दिया गया है। यह काफी गंभीर मामला है। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र लिखा गया है, जल्द ही इसे ठीक करा दिया जाएगा ताकि लाइसेंस में कोई दिक्कत न आए।
ड्राइविंग लाइसेंस पर आधार कार्ड के अलावा अन्य विवरण कैसे दर्ज हो गया? परिवहन विभाग के अफसरों की समझ में भी यह बात नहीं आ रही है। अब मामला एमओआरटीएच के पास है। इसके बाद इसे एनआईसी को भेजा जाएगा। फेसलेस में इससे पहले भी कई गंभीर मामले आ चुके हैं। मृतक के नाम लाइसेंस जारी होने के अलावा नाम और अवधि में गड़बड़ी समेत कई मामले सामने आए हैं। परिवहन विभाग ने पहले तो इन सभी मामलों से खुद को अलग कर लिया। मामला MORTH के जरिए NIC तक पहुंचा, लेकिन सुधार के नाम पर कुछ नहीं हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल