शाहजहांपुर: जे जे एजुकेशन एकेडमी और शिव नाडर फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से चलाए जा रहे शिक्षा प्लस कार्यक्रम के तहत हम 15 वर्ष के ऊपर के सभी निरीक्षण लोगों को साक्षर करने का कार्य कर रहे हैं। पिछले सेशन में हमने 2164 लोगों को ब्लॉक बंडा में साक्षर किया है और अगले फाइनेंशियल ईयर में हम 5000 लोगों को साक्षर करने का लक्ष्य बनाकर चल रहे हैं।
इस कार्यक्रम के तहत हम सभी लर्नर्स को शिक्षण सामग्री निशुल्क प्रदान करते हैं। हम प्रबंधक गुरदीप सिंह के निर्देशन में इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित कर रहे हैं। हम शिव नाडर फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हैं जिनके सहयोग से हम ब्लॉक बंडा में इस कार्यक्रम को संचालित कर पा रहे हैं। इस कार्यक्रम से महिलाओं को बहुत ही ज्यादा लाभ हो रहा है, जो पहले कभी अंगूठा लगाती थीं अब वह बैंक में अपने हस्ताक्षर से पैसे का लेनदेन कर सकती हैं और अपने घर पर अपनी हिसाब को लिख सकती हैं।
हाल ही में हमने एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें 100 से अधिक लर्नर्स ने भाग लिया और मोतियाबिंद से पीड़ित लर्नर्स का निशुल्क ऑपरेशन दशमेश अस्पताल के सहयोग से किया जाएगा। हम दशमेश अस्पताल के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और इस सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं। आइए हम अपने लर्नर्स के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए साथ मिलकर काम करें और उन्हें एक बेहतर भविष्य की दिशा में बढ़ावा दें।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह