अयोध्याः भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में पंचायत हुई। पंचायत में अधिकारियों के न पहुंचने पर किसान आक्रोशित हो गए और तहसील सदर से पैदल मार्च कर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर गेट पर पहुंचे, प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि बाग बिजैसी नगर निगम वार्ड सीताकुंड अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन दक्षिण तहसील सदर जिला अयोध्या के किसान-मजदूर परिवार पीढ़ियों से खेती करते आ रहे हैं और जमीन पर लगे आम, अमरूद, आंवला, कमरख, अंबर, जामुन जैसे फलदार वृक्षों से अपनी आजीविका चलाते आ रहे हैं। वर्तमान में उन्हें अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के दक्षिण तरफ से हटाया जा रहा है। जमीन पर करीब 150 किसान परिवार रहते हैं। परिवार में विवाह योग्य लड़के-लड़कियां और बुजुर्ग महिलाएं-पुरुष हैं जो बीमार भी हैं।
ऐसी स्थिति में वे अपने परिवार के साथ कहां जाएं और कैसे अपना जीवन यापन करें? रेलवे प्रशासन द्वारा बेघर किए जाने से 150 परिवारों के लोग बेघर होने के साथ-साथ भुखमरी का शिकार हो जाएंगे। इसी तरह, बारिश का मौसम चल रहा है और वे कहीं और नहीं जा पा रहे हैं। किसानों और मजदूरों के लिए लगभग 55 प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं।
किसानों का कहना है कि जिस तरह महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में जिन लोगों की ज़मीन अधिग्रहित की गई थी, उन्हें मुआवज़ा दिया गया, उसी तरह हमें भी मुआवज़ा दिया जाए और किसी दूसरी जगह ज़मीन देकर बसाया जाए। हमें घर के बदले घर चाहिए, हमें ज़मीन के बदले ज़मीन चाहिए। पंचायत में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष श्रीनाथ वर्मा, जिला सचिव रामसावर यादव, जेपी किसान महिला जिलाध्यक्ष सविता मौर्य, संगठन मंत्री अर्जुन मौर्य, महानगर अध्यक्ष अजय यादव, महासचिव रामविलास यादव समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल