शाहजहांपुर : भीषण गर्मी के चलते लो वोल्टेज और बिजली कटौती का खेल लगातार जारी है। तापमान अधिक होने के कारण आम लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। आम लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते नगर पंचायत बंडा में रात और दिन में बिजली कटौती का काम लगभग 1 महीने से हो रहा है।
आम जनता को बिजली कटौती के कारण इस भीषण गर्मी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रात में 2 से 3 घंटे तक बिजली गायब रहती है। सुबह 7:00 बजे आती है, जिसमें 2:00 बजे तक का समय बिजली रहने का होता है, लेकिन 2:00 बजे तक कई बार एक-एक घंटे के लिए बिजली कट की जाती है।
एसडीओ बंडा ने बताया कि बिजली चल रही है और जेई से बात नहीं हुई है, जबकि बंडा जेई ने बताया कि आज तो लाइन बंद है और रात में लोड बढ़ रहा है, जिस कारण वंच टूट जाती है। कहा कि इसको दिखवाते हैं।
नागरिकों का कहना है कि जब वे बिजली बिल पूरा देते हैं, फिर भी उन्हें इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि वे बिजली कटौती को कम करें और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान करें।
विद्युत विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि वे बिजली कटौती को कम करने और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान करने के लिए तत्काल कदम उठाएं। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था करनी होगी और विद्युत लाइनों की मरम्मत करनी होगी। साथ ही, उन्हें नागरिकों की शिकायतों को सुनने और उनका समाधान करने के लिए एक प्रभावी तंत्र स्थापित करना होगा।
उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शहरी क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली देने का वादा किया है, लेकिन बंडा नगर में बिजली कटौती की समस्या को देखकर लगता है कि विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपने काम में लापरवाही बरत रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई