UP Diwas 2026: उत्तर प्रदेश दिवस-2026 इस बार सिर्फ एक औपचारिक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सजा एक भव्य जनोत्सव होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के हर जनपद की सक्रिय सहभागिता, सांस्कृतिक विविधता और विकास की साझा चेतना के साथ इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। 24 से 26 जनवरी 2026 तक मनाए जाने वाले उत्तर प्रदेश दिवस में प्रदेश की संस्कृति, शिल्प, व्यंजन और विकास यात्रा को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश दिवस की तैयारियों की बुधवार को समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश की पहचान, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को जनसहयोग के साथ प्रदर्शित करने का अवसर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश दिवस को हर स्तर पर जनोत्सव के रूप में आयोजित किया जाए, जिसमें प्रदेश की आत्मा और गौरव झलकना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति प्रस्तावित है। इससे आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान मिलेगी। सीएम योगी ने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं गरिमा, अनुशासन और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि आयोजन की छवि प्रदेश की प्रशासनिक क्षमता को भी दर्शाए।
उत्तर प्रदेश दिवस का मुख्य समारोह राजधानी लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में किया जाएगा, ताकि एक साथ पूरे उत्तर प्रदेश में यह उत्सव मनाया जा सके। इसका उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक को इस आयोजन से जोड़ना और सहभागिता की भावना को मजबूत करना है।
मुख्यमंत्री की बैठक में जानकारी दी गई कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम पर आधारित विशेष प्रदर्शनी और शिल्प मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश की विकास यात्रा, नवाचार, बुनियादी ढांचा, उद्योग, कृषि, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा।
इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस का सबसे बड़ा आकर्षण ‘एक जनपद–एक व्यंजन’ कार्यक्रम होगा। इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक जनपद के पारंपरिक और विशिष्ट व्यंजन एक ही परिसर में उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे आगंतुकों को उत्तर प्रदेश के विविध स्वाद, खान-पान परंपराओं और स्थानीय सांस्कृतिक पहचान से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए कि संस्कृति उत्सव 2025-26 के अंतर्गत प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को उत्तर प्रदेश दिवस से प्रभावी रूप से जोड़ा जाए। ‘हमारी संस्कृति–हमारी पहचान’ की भावना के अनुरूप लोक, शास्त्रीय और समकालीन कला रूपों को मंच दिया जाएगा। साथ ही कलाकारों और दर्शकों के लिए समुचित सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
24 जनवरी को होने वाले मुख्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सभी जनपदों के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस-2026 ऐसा आयोजन बने, जो प्रदेश की संस्कृति, स्वाद, शिल्प और विकास दृष्टि को एक साथ प्रस्तुत करे और हर आगंतुक के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बने।
अन्य प्रमुख खबरें
MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 8 IPS सहित 74 अफसरों का ताबदला
2026-06-06
क्षीरसागर तालाब के जलमार्ग में मिला मेडिकल वेस्ट, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस पर झांसी पुलिस का विशेष अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुआ वृक्षारोपण, बांटी गई मिठाइयां
2026-06-05
खुशखबरी! जंगल में एक बार फिर सुनाई देगी दहाड़, 17 में से 12 शेर स्वस्थ होकर लौटे
2026-06-05
पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, जनसेवा के आदर्शों को किया गया नमन
2026-06-05
सटोरियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा विधायकों के अलग-अलग सुर, झांसी में छिड़ी राजनीतिक बहस
2026-06-05
Uttarakhand News: 6 दिन से लापता है महिला ट्रैकर, फिलहाल के लिए ट्रैंकिंग पर रोक
2026-06-05
2026-06-05
Yogi Adityanath Birthday: मुस्लिम समुदाय ने मनाया जश्न, कहा- पूरे देश में लागू हो योगी मॉडल
2026-06-05
विश्व पर्यटन दिवस पर पहलः काॅर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक की बोतलों पर लगेगा बैन
2026-06-05
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05