श्रीगंगानगरः महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार, अष्टम पोषण पखवाड़ा 2026 देशभर में 09 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। इस वर्ष के पोषण पखवाड़े की मुख्य थीम “जीवन के प्रथम 06 वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास” रखी गई है। इसका उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए परिवारों और समुदायों में जागरूकता बढ़ाना और जन आंदोलन को सशक्त करना है।
अष्टम पोषण पखवाड़े का उद्घाटन 09 अप्रैल 2026 को प्रातः 8.30 बजे नेहरू पार्क से किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाई और हाथों में स्लोगन व पोस्टर्स लिए हुए पोषण रैली का आयोजन किया। रैली को उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग ऋषभ जैन और बाल विकास परियोजना अधिकारी, गौतम ऋषि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली का समापन पब्लिक पार्क में किया गया, जहाँ सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक पोषण और स्वास्थ्य संदेश साझा किए।
उपनिदेशक ऋषभ जैन ने पोषण कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस पखवाड़े के दौरान सभी गतिविधियों को उत्साह और निष्ठा के साथ आयोजन करना आवश्यक है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य हितधारकों को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और मानसिक विकास से जुड़ी गतिविधियों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यह पखवाड़ा बच्चों के जीवन में प्रारंभिक छह वर्षों के महत्वपूर्ण विकास को मजबूत करने के साथ ही समाज में जागरूकता फैलाने का अवसर प्रदान करता है।
रैली के समापन पर राजस्थान पुलिस विभाग की कालिका पेट्रोलिंग ग्रुप ने उपस्थित लोगों को राजकॉप सिटिजन ऐप के उपयोग और महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। इस प्रकार अष्टम पोषण पखवाड़ा 2026 न केवल बच्चों के विकास और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगा, बल्कि समुदाय में सामूहिक भागीदारी, सुरक्षा और स्वास्थ्य के संदेश को भी सुदृढ़ करेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बठिंडा-श्रीगंगानगर ट्रैक पर मई से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
नाला खुदाई के नाम पर गरीबों के आशियाने टूटने पर हंगामा, समाधान की मांग
विश्व नवकार महामंत्र दिवस: भक्ति, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा का विराट संगम
कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान सुल्तानपुर का लाल नायक अखिलेश शुक्ल शहीद
नदबई में सर्राफा दुकान पर चोरी, 10 लाख की चांदी के जेवरात ले उड़े अज्ञात चोर
सपा नेता आईपी सिंह पर FIR दर्ज, CM योगी पर की थी विवादित टिप्पणी
शाहपुरा को फिर जिला बनाने का वादा, सियासत में गरमाई बहस