नदबई (भरतपुर)। कस्बे में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुरानी मंडी क्षेत्र स्थित एक सर्राफा दुकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर करीब 10 लाख रुपये से अधिक की चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, नदबई के पुरानी मंडी इलाके में स्थित महेश बंसल ज्वैलर्स की दुकान पर देर रात चोरों ने धावा बोला। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 5 किलो से अधिक चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलने पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। मौके पर सीओ अमर सिंह राठौड़ के साथ नदबई और लखनपुर थाना पुलिस भी मौजूद रही और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद व्यापार महासंघ ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने याद दिलाया कि 25 मार्च को सर्राफा व्यवसायी योगेंद्र चोपड़ा की हत्या की घटना भी अब तक अनसुलझी है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा नहीं किया गया, तो वे बाजार बंद जैसे कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे। इस संबंध में सिंधी तिराया पर व्यापार महासंघ की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से नदबई के व्यापारियों और आम जनता में भय और असंतोष का माहौल बना हुआ है। पुलिस के लिए यह घटना एक बड़ी चुनौती बन गई है, जिसे सुलझाना अब उसकी प्राथमिकता होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
प्रशिक्षण शिविर से भाजपा का चुनावी संदेश, राष्ट्रवाद से लेकर डिजिटल वारफेयर तक....
झांसी स्टेशन पर वनवासी कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत, एबीवीपी ने कराया भोजन वितरण
18 लोगों की मौजूदगी ने खड़े किए सवाल, क्या शाहपुरा अपने शहीद प्रताप सिंह बारहठ को भूल रहा है?
सांसद कुलदीप इंदौरा ने किया नए विद्यालय कक्ष का उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
Varanasi News: 16 हजार नकद और 10 साड़ियों के लालच में मां ने बच्ची को बेचा
बुलंदशहर में डबल मर्डर केस, पिता व पत्नी को अवैध संबंध के शक में गोलियों से भूना
बिजली की बढ़ती मांग के बीच CM योगी की अहम बैठक, बोेले- भीषण गर्मी में भी सुनिश्चित करें आपूर्ति
ITBP जवान की मां का हाथ काटने पर पलटन ने कमिश्नरेट ऑफिस को घेरा
Falta Election Result: फाल्टा में भाजपा बड़ी बढ़त की ओर, चौथे नंबर पर खिसकी तृणमूल कांग्रेस
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार