Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में भारी बारिश (Heavy Rains) का चेतावनी जारी की गई है। जिससे जलभराव, यातायात बाधित होने और निचले इलाकों में बाढ़ की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। एहतियात के तौर पर अजमेर, बूंदी, उदयपुर और अलवर जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब और अधिक तीव्र होकर 'वेल मार्क्ड लो प्रेशर' एरिया में बदल चुका है, जो वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों में है। यह सिस्टम अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है और 7 सितंबर की सुबह तक दक्षिणी राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है।
इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से अगले 3-4 दिनों तक उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग के कई हिस्सों में भारी बारिश (Heavy Rains) की संभावना है। जिन जिलों में भारी बारिश होगी उनमें उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही और राजसमंद शामिल हैं। जिससे बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। वहीं कोटा और आसपास के इलाकों में भी स्थिति गंभीर है। झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा के लिए भी अति बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, भरतपुर, जयपुर और बीकानेर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आज यानी शनिवार को भी जयपुर संभाग में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
इससे पहले, शुक्रवार को पिछले 24 घंटों के मौसम की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे ज़्यादा बारिश बांसवाड़ा जिले के सालोपट में हुई, जहां 123 mm बारिश दर्ज की गई। सबसे ज़्यादा तापमान बाड़मेर में 37.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान पाली में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 8 IPS सहित 74 अफसरों का ताबदला
2026-06-06
क्षीरसागर तालाब के जलमार्ग में मिला मेडिकल वेस्ट, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस पर झांसी पुलिस का विशेष अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
2026-06-05
विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुआ वृक्षारोपण, बांटी गई मिठाइयां
2026-06-05
खुशखबरी! जंगल में एक बार फिर सुनाई देगी दहाड़, 17 में से 12 शेर स्वस्थ होकर लौटे
2026-06-05
पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, जनसेवा के आदर्शों को किया गया नमन
2026-06-05
सटोरियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा विधायकों के अलग-अलग सुर, झांसी में छिड़ी राजनीतिक बहस
2026-06-05
Uttarakhand News: 6 दिन से लापता है महिला ट्रैकर, फिलहाल के लिए ट्रैंकिंग पर रोक
2026-06-05
2026-06-05
Yogi Adityanath Birthday: मुस्लिम समुदाय ने मनाया जश्न, कहा- पूरे देश में लागू हो योगी मॉडल
2026-06-05
विश्व पर्यटन दिवस पर पहलः काॅर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक की बोतलों पर लगेगा बैन
2026-06-05
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05