Prayagraj Aircraft Crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को भारतीय वायु सेना का एक ट्रेनिंग माइक्रोलाइट विमान उड़ान के दौरान अचानक कंट्रोल से बाहर हो गया और क्रैश होकर एक तालाब में जा गिरा। यह हादसा शहर के बीचों-बीच KP कॉलेज के पीछे हुआ। जैसे ही विमान क्रैश हुआ वैसे ही वहां एक ज़ोरदार धमाके जैसी आवाज़ आई, जिससे आस-पास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
मिली जानकारी के मुताबिक विमान ने शुरुआत में सामान्य रूप से उड़ान भरी, लेकिन कुछ ही पलों में वह कंट्रोल से बाहर हो गया और तेज़ी से नीचे आकर KP कॉलेज के पीछे तालाब में गिर गया। घटना के समय विमान में दो पायलट सवार थे। ज़ोरदार धमाके जैसी आवाज़ सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। चार लोग तुरंत तालाब में कूद गए और पायलटों को विमान से बाहर निकाला।
DCP मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि एयर फ़ोर्स का एक माइक्रोलाइट 2-सीटर विमान संगम से उड़ान भरने के बाद लौट रहा था। अचानक विमान कंट्रोल से बाहर हो गया और क्रैश हो गया। विमान में दो पायलट सवार थे, और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटनास्थल पर कोई भी आम नागरिक घायल नहीं हुआ। DCP ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेर लिया। स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल भी घटनास्थल पर मौजूद थे। स्थानीय लोगों की तुरंत कार्रवाई और हिम्मत से पायलटों की जान बच गई।
मौके पर मौजूद एक स्थानीय निवासी ने बताया कि दोपहर करीब 12:15 बजे उन्हें एक ज़ोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर देखने पर उन्होंने देखा कि विमान तालाब में गिर गया है। पास के रहने वाले लोग तुरंत पानी में कूद गए और मिलकर दोनों पायलटों को बचाया, जिनमें से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।
सेना ने बताया कि विमान एयर फ़ोर्स का माइक्रोलाइट विमान था। इंजन फेल होने के कारण विमान तालाब में गिर गया। तालाब में गिरने से पहले यह काफी देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा। सेना के मुताबिक, दोनों पायलट सुरक्षित हैं। फिलहाल दुर्घटना की जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
खटारा रोडवेज बस ने बीच रास्ते छोड़ा साथ, यात्रियों ने लगाया धक्का, वीडियो वायरल
अयोध्या से सपा सांसद का तीखा प्रहार: गैस किल्लत और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूट रही सरकार
Muzaffarnagar Police Encounter : 25 मुकदमों का 'शातिर' ढेर, पैर में लगी गोली
Pilibhit: पंचायत सचिव पर निजी युवक से काम कराने के आरोप, जांच की मांग तेज
Shahjahanpur: 47 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सैटेलाइट बस स्टैंड से सुधरेगी यातायात व्यवस्था
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में पेयजल संकट, बहुजन अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन
Pilibhi: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने युवक को पीटा, CCTV वीडियो वायरल
रांची में बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी पर चलाई गोली, शूटरों की तलाश जारी
सियासी पिच पर यूसुफ पठान : एक तरफ बंगाल फतह का हुंकार, दूसरी ओर ससुर-साले सलाखों के पीछे
रुदावल के पहाड़पुर रोड पर बनी नई पुलिया एक महीने में क्षतिग्रस्त, हादसे का बढ़ा खतरा