Puranpur Family Dispute: पीलीभीत जिले के कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद विवाहिता कमरे के अंदर फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। आरोपों के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव जोगराजपुर निवासी ऋषि शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शिवानी की शादी छह वर्ष पूर्व पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा कपूरपुर निवासी कमलेश शर्मा के साथ की थी। दंपत्ति का एक पुत्र भी है। सोमवार शाम करीब छह बजे कमलेश ने फोन कर सूचना दी कि शिवानी ने फांसी लगा ली है।
सूचना पाकर ऋषि शर्मा अपने स्वजनों के साथ तुरंत गांव पहुंचे। उस समय शिवानी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, हालत गंभीर होने के कारण देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रतीक दहिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से अलग-अलग जानकारी जुटाई और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रतीक दहिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दंपत्ति के बीच कहासुनी की बात सामने आई है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
दरभंगाः कोसी नदी में पलटी नाव, किशोरी समेत तीन महिलाएं लापता
2026-06-10
2026-06-10
सिरसाः प्रेम संबंध से नाराज लड़की के भाई ने की युवक की हत्या, साथी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
2026-06-10
Mussoorie Car Accident: उत्तराखंड मसूरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार 4 की मौके पर मौत
2026-06-10
2026-06-10
Vrindavan News: मंदिर का छज्जा गिरने से श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार, तंज कुंज गली में हुआ हादसा
2026-06-10
रुदावल तहसीलदार की 'तानाशाही' के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, क्या ठप हो जाएगा सरकारी काम?
2026-06-10
गाजियाबादः फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू
2026-06-10
2026-06-10
Baghpat Firing News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र की हत्या, हिस्ट्रीशीटर को भीड़ ने उतारा मौत के घाट
2026-06-10
मातम में बदलीं खुशियां, पाकुड़ में पलटी बारातियों की बस, 2 की मौत, 35 से ज्यादा घायल
2026-06-10
2026-06-10
बहराइच में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत, कई घायल
2026-06-10
मध्य प्रदेश में ‘टू चाइल्ड’ पाॅलिसी होगी खत्म, कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत
2026-06-10
योगी सरकार का बड़ा फैसला! ट्रिपल तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को मिलेगा घर व स्वास्थ्य बीमा
2026-06-10