हजारा (पीलीभीत): रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात में पीलीभीत की हजारा पुलिस ने सिद्धनगर हत्याकांड का सफल अनावरण किया है। जिसे शुरुआत में एक संदिग्ध मौत माना जा रहा था, वह असल में संपत्ति हड़पने के लिए बुना गया एक खूनी जाल निकला। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मृतका कमलजीत कौर की हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उनके अपने सगे भतीजे ने अपने साथी के साथ मिलकर गला दबाकर की थी।मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना शनिवार रात की है, जब ग्राम सिद्धनगर निवासी कमलजीत कौर (पत्नी बाबा सिंह) घर में अकेली थीं। उनकी गोद ली हुई बेटी रंजीत कौर और दामाद हरसिमरन सिंह गांव में ही एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात जब दंपत्ति वापस घर लौटे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर का सामान बिखरा पड़ा था और कमलजीत कौर का निर्जीव शरीर फर्श पर पड़ा था। परिजन ने तुरंत लूट और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी शरद यादव ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसकी रिपोर्ट ने गला दबाकर हत्या की पुष्टि कर दी।
पुलिस की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ी, शक का घेरा मृतका के सगे भतीजे सर्वजीत सिंह उर्फ बिल्लू के इर्द-गिर्द सिमटने लगा। पुलिस ने सर्वजीत और उसके साथी विजय कुमार कम्बोज (निवासी खानपुर) को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो दरकते रिश्तों की खौफनाक दास्तान सामने आ गई।पूछताछ में सर्वजीत ने कबूला कि उसे इस बात का डर सता रहा था कि उसकी ताई अपनी पूरी चल-अचल संपत्ति अपने दामाद हरसिमरन सिंह के नाम कर देंगी। करोड़ों की जमीन और जायदाद के लालच में अंधे होकर सर्वजीत ने अपने दोस्त विजय के साथ मिलकर ताई को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
शनिवार की रात जब सर्वजीत को पता चला कि घर के अन्य सदस्य कार्यक्रम में गए हैं, तो उसने मौके का फायदा उठाया। दोनों आरोपी दबे पांव घर में दाखिल हुए। विरोध करने पर उन्होंने कमलजीत कौर को दबोच लिया और बेरहमी से उनका गला दबा दिया। पहचान छुपाने और मामले को लूट का रूप देने के लिए उन्होंने घर के सामान को भी अस्त-व्यस्त कर दिया था।
थाना प्रभारी शरद यादव के नेतृत्व वाली टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने संपत्ति विवाद की बात स्वीकार कर ली है। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
क्राइम कंट्रोल पर जोर, अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर: महेंद्र प्रताप सिंह
भीलवाड़ा को मिलेगी हवाई उड़ान की सौगात! हमीरगढ़ एयरस्ट्रिप पर फिर जगी उम्मीदें
Bhilwara: शुरू हुई अफीम खरीद प्रक्रिया, इस दिन तक चलेगा अभियान
ग्रामीणों ने पापड़ की तरह उखाड़ी नई सड़क, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
अलियापुर ग्राम पंचायत में विकास कार्य ठप, मोहन सीमेंट फर्म को भुगतान पर उठे सवाल
Gopalganj Rape: गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा आरोपी
Sultanpur: स्मार्ट मीटर व गैस कीमतों को लेकर कांग्रेस का विरोध, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज चलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई सक्रियता
सौतेले पिता पर लगा दुष्कर्म का आरोप, किशोरी के गर्भवती होने पर खुला मामला
Pilibhit: दरोगा ने युवक को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एक्शन
अस्पताल स्टाफ ने पेश की इंसानियत की मिसाल, तीन दिन बाद लौटाई खोई हुई धनराशि
पीलीभीत सेतु परियोजना को मंजूरी, कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार की उम्मीद
बिजली बिल जमा करने के बाबजूद भी सप्लाई कट, ग्रामीणों में रोष