शाहजहांपुरः राम नाथ कोविंद आज उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पहुंच रहे हैं। वह यहां श्री रामचंद्र मिशन आश्रम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित वसंतोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर जिले में उत्साह के साथ-साथ प्रशासनिक सतर्कता भी देखने को मिल रही है।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार उनका हेलीकॉप्टर सुबह 9:30 बजे रिलायंस थर्मल पावर के हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वे रिलायंस गेस्ट हाउस पहुंचेंगे और इसके बाद हरदोई बाइपास स्थित श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में लगभग 10:30 बजे वसंतोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। आश्रम परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
पूर्व राष्ट्रपति का यह दौरा तीन दिनों का रहेगा। प्रवास के दौरान वे विभिन्न आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। रात्रि विश्राम रिलायंस गेस्ट हाउस में निर्धारित किया गया है। 18 फरवरी को वे पुनः प्रातः 9 बजे आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 19 फरवरी को शाम 4:15 बजे वे हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी वे 20 सितंबर 2024 को आश्रम आ चुके हैं, जिससे मिशन से उनका विशेष जुड़ाव माना जा रहा है।
कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। हेलीपैड, आगमन और प्रस्थान मार्ग, हनुमत धाम परिसर सहित सभी प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। जिले में पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
क्राइम कंट्रोल पर जोर, अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर: महेंद्र प्रताप सिंह
भीलवाड़ा को मिलेगी हवाई उड़ान की सौगात! हमीरगढ़ एयरस्ट्रिप पर फिर जगी उम्मीदें
Bhilwara: शुरू हुई अफीम खरीद प्रक्रिया, इस दिन तक चलेगा अभियान
ग्रामीणों ने पापड़ की तरह उखाड़ी नई सड़क, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
अलियापुर ग्राम पंचायत में विकास कार्य ठप, मोहन सीमेंट फर्म को भुगतान पर उठे सवाल
Gopalganj Rape: गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा आरोपी
Sultanpur: स्मार्ट मीटर व गैस कीमतों को लेकर कांग्रेस का विरोध, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज चलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई सक्रियता
सौतेले पिता पर लगा दुष्कर्म का आरोप, किशोरी के गर्भवती होने पर खुला मामला
Pilibhit: दरोगा ने युवक को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एक्शन
अस्पताल स्टाफ ने पेश की इंसानियत की मिसाल, तीन दिन बाद लौटाई खोई हुई धनराशि
पीलीभीत सेतु परियोजना को मंजूरी, कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार की उम्मीद
बिजली बिल जमा करने के बाबजूद भी सप्लाई कट, ग्रामीणों में रोष