देहरादून पैनोसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से लगी आग, एक की मौत दो की हालत गंभीर
खबर सार :-
AC blast in Dehradun Panosia Hospital: देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट होने के कारण बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला मरीज की जान चली गई। 14 अन्य मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। प्रशासन द्वारा मामले की जांच के लिए इमरजेंसी वार्ड को सीज करना पड़ा।
खबर विस्तार : -
AC blast in Dehradun Panosia Hospital: उत्तराखंड के पैनोसिया अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना बुधवार सुबह की है। इस हादसे में आईसीयू में भर्ती 55 वर्षीय महिला वीरवती की जान चली गई, वार्ड के बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती किया गया है। आग के कारण आईसीयू वार्ड धुएं से भर गया और मरीजों को सांस लेने में काफी दिक्कत हुई। हादसे के शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। मौके पर पहुंचे फायर विभाग की टीम ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर आग पर काबू पाने में कामयाब रही।
आग से महिला की मौत
उत्तराखंड के पैनोसिया अस्पताल में जब आग लगी तो उस समय आईसीयू वार्ड में 5 से 6 मरीज भर्ती थे। बुधवार की सुबह अचानक आईसीयू वार्ड के एसी से धुंआ उठने लगा। कुछ ही समय में धुंए ने भयंकर आग का रुप ले लिया और पूरा वार्ड धुंए से भर गया। अस्पताल में मौजूद लोगों के मुताबिक वार्ड से धुएं का गुबार देखा इसके कुछ समय बाद ही आईसीयू में भयंकर आग लग गई। अस्पताल में मौजूद स्टाफ द्वारा मरीजों को तुरंत बाहर निकाला गया, लेकिन 55 वर्षीय वीरवती की इस हादसे में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत झुलसने के बजाय दम घुटने के कारण हुई है। प्रशासन की तरफ से अभी तक मौत के कारण की पुष्टि नहीं हुई है।
अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में
हादसे के बाद वार्ड के बाकी मरीजों को व्हील चेयर की मदद से कैलाश और पास के बाकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती दो मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद देहरादून के कई अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाए जा रहे हैं। इस पर CFO अभिनव त्यागी ने कहा, अस्पताल में सभी तरह की फायर सेफ्टी के इंतजाम मौजूद थे, जिसमें तीन इमरजेंसी एग्जिट, स्मोक सेंसर, फायर एक्सटिंग्विशर और होज रील की सुविधाएं थीं।
अस्पताल की इमरजेंसी सेवा सीज
चीफ फायर के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई। प्रशासन की तरफ से लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए फिलहाल के लिए अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं को सीज कर दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15