Bandra demolition garib nagar: बांद्रा में 400 घर धवस्त, झुग्गी झोपड़ियों पर बुलडोजर
खबर सार :-
Bandra demolition garib nagar: मुंबई के बांद्रा में पश्चिम रेलवे द्वारा गरीब नगर में हाई कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है। इसमें लगभग 400 घरों को बुलडोजर से धवस्त किया जाएगा।
खबर विस्तार : -
Bandra demolition garib nagar: बांद्रा के गरीब नगर में पश्चिम रेलवे की ओर से 'अतिक्रमण हटाओ अभियान' चलाया जा रहा है, जिसमें 400 घरों को धवस्त किया गया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जुट गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर प्रशासन द्वारा पहले से ही सूचना जारी कर दी गई थी। इन जगहों पर 50 नई ट्रेनों का संचालन और बांद्रा टर्मिनस का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही बाकी के जगहों पर बांद्रा उपनगरीय स्टेशन को टर्मिनस से जोड़ने और ट्रेनों को अलग करने करने के लिए उपयोग में लाया जाएगा।
बांद्रा में झुग्गी बस्ती के 400 झोपड़ी धवस्त
पश्चिमी रेलवे ने बांद्रा के पूर्वी इलाके के पास बसे गरीब नगर झुग्गी बस्ती के 400 झोपड़ियों को धवस्त करने के लिए 5 दिन का अभियान शुरु किया है। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे पुलिस और इंजीनियर सहित हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही 4 जेसीबी और 1 फोर्कलिफ्ट मशीन का भी उपयोग किया गया है। इस अभियान में बांद्रा स्टेशन के पास स्थित रेलवे की 5,200 वर्ग मीटर की भूमि पर बने अवैध कब्जे को हटाया जा रहा है। अप्रैल में ही बॉम्बे हाईकोर्ट से मिले आदेश के बाद रेलवे अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरु किया है।
बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर
पश्चिम रेलवे ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि यह अभियान बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद चलाया जा रहा है। उनका कहना है कि इस अभियान के द्वारा रेलवे की उस जमीन को वापस पाने में कामयाब रही, जो कई सालों से सार्वजनिक विकास के लिए इस्तेमाल नहीं हो पा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि यह रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी अतिक्रमण हटाओ अभियान है। उन्होंने आगे कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट के दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान में रखते हुए सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की गई है।
अभियान से मुंबई की जनता और देश को लाभ
यह अभियान सुबह 8 बजे से ही शुरु हो गया था, जिसमें अब तक 20 प्रतिशत से ज्यादा अतिक्रमण हटाया जा चुका है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक टीम द्वारा बनाई गई योजना को जमीनी स्तर पर उतारने का समय आ गया है। बांद्रा टर्मिनस और बांद्रा उपनगरीय रेलवे स्टेशन के लिए आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हमें हमारी क्षमता को विकसित करना है, जिसका लाभ मुंबई की जनता और देश को मिल सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14